फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   mayawati saying mahagathbandhan win in lok sabha election 2019 in chandauli

मायावती का लोकसभा चुनाव परिणामों को लेकर दावा, बोलीं- नमो-नमो की अब होगी छुट्टी

Fri, 17 May 2019 06:03 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली Published by: Sayali Maurya Updated Fri, 17 May 2019 06:03 PM IST
विज्ञापन
mayawati saying mahagathbandhan win in lok sabha election 2019 in chandauli
चंदौली में महागठबंधन ने जनसभा को संबोधित किया - फोटो : अमर उजाला

सपा और बसपा के महागठबंधन की चुनावी जनसभा में बसपा सुप्रीमो मायावती और अखिलेश यादव ने भाजपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अब नमो-नमो की छु्ट्टी होने वाली है। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि आजादी के बाद गलत नीतियों से पिछड़ों, गरीबों और दलितों का नुकसान हुआ है। भाजपा की आरएसएसवादी गलत नीतियों से देश को नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन


इस बार भाजपा केंद्र की सत्ता से बाहर चली जाएगी, क्योंकि नाटकबाजी और जुमलेबाजी काम नहीं आएगी। मोदी सरकार ने गरीबों को अच्छे दिन के नाम पर ठगा है। पूंजीपतियों को मालामाल कर दिया और यूपी को बर्बाद कर दिया। कांग्रेस की पूंजीवादी सोच के चलते पिछड़ों, वनवासियों, दलितों का नुकसान हुआ है। आरक्षण का कोटा पूरा नहीं किया गया है।
विज्ञापन


भाजपा सरकार धन्नासेठों को लाभ पहुंचा रही है, वहीं कमजोर तबके के लोगों का शोषण और उत्पीड़न किया जा रहा है। मुस्लिमों को परेशान किया जा रहा है। नोटबंदी-जीएसटी पर बोलते हुए मायावती ने कहा कि नोटबंदी और जीएसटी को बिना तैयारी के लागू कर दिया गया जिस कारण्ा से बेरोजगारी बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मायावती ने कहा कि देश की सीमा सुरक्षित नहीं है, आतंकी हमले हो रहे हैं। किसी भी हाल में केंद्र से भाजपा को हटाना है। चुनावी घोषणा पत्र के बहकावे में आने की जरूरत नहीं है। भाजपा से देश की जनता का भरोसा उठ गया है। कांग्रेस भी न्याय का प्रलोभन दे रही है। गरीबी को दूर करने का कोई विकल्प नहीं है।

बसपा सुप्रीमो ने कहा कि हमारी सरकार गरीब परिवार को सरकारी और गैर सरकारी क्षेत्रों में स्थायी रोजगार देगी। भाजपा को केंद्र की सत्ता में आने से रोकना है। प्रदेश और देशहित में गठबंधन को वोट देना। चन्दौली लोकसभा सीट पर नैतिक जिम्मेदारी है कि सपा के उम्मीदवार को भारी मतों से जिताना है। इस सीट पर सपा का नहीं बल्कि बसपा का उम्मीदवार है।

मायावती ने कहा कि 6 चरण हो चुके हैं, उसमें गठबंधन जीत रहा है। सातवां चरण बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा की नींद उड़ गई है कि केंद्र से उनकी सरकार जा रही है। भाजपा के 23 मई से बुरे दिन आने शुरू हो जाएंगे।

मायावती ने महागठबंधन पर बात करते हुए कहा कि गठबंधन में फूट डालो और राज करो की नीति नहीं चलेगी। यह सामाजिक परिवर्तन का गठबंधन है। केंद्र और प्रदेश से भाजपा को उखाड़ फेंकना है। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि गठबंधन की ऐतिहासिक जीत होगी।

6 चरण के चुनाव में महागठबंधन ने भाजपा का सफाया कर दिया है। अब उन्हें नींद नहीं आ रही है, वो अब सो भी नहीं पा रहे हैं। देश में नई सरकार बनने जा रही है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा ने धोखा देकर सरकार बनाई। मोदी सरकार ने रोजगार, पैसा नहीं दिया। अब चौकीदार की चौकी छिनेगी साथ ही ठेकेदार को भी हटाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed