{"_id":"58b5c2324f1c1b5d1c8307ce","slug":"mayawati-saya-all-bahubal-wiil-win-in-next-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहुबलियों को जिताकर पीएम मोदी को देंगे करारा जवाब : मायावती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहुबलियों को जिताकर पीएम मोदी को देंगे करारा जवाब : मायावती
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/ मऊ/गाजीपुर
Updated Wed, 01 Mar 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
भाजपा, कांग्रेस, अखिलेश, डिंपल पर बोला हमला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पलटवार करते हुए कहा कि जिन बाहुबलियों को वह ललकार गए हैं, उन्हें जिताकर पूर्वांचल के लोग पीएम को करारा जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि यूपी में बसपा की सरकार बनी तो जंगलराज खत्म होगा।
राजनीति का अपराधीकरण कर जबरदस्ती अपराधी बनाए गए लोगों से मुकदमा वापस लिया जाएगा। व्यापारियों की समस्याओं को दूर करने के लिए व्यापारी आयोग का गठन किया जाएगा।
मंगलवार को मऊ और गाजीपुर में अलग-अलग जनसभाओं में मायावती ने कहा भाजपा जहां तीन तलाक, मुस्लिम पर्सनल ला आदि मसलों को उठाकर सांप्रदायिकता की राजनीति कर रही है। समाजवादी पार्टी के राज में प्रदेश में अराजकता, भ्रष्टाचार, अपराध और जंगलराज का बोलबाला है।
विज्ञापन
मायावती ने भाजपा को भारतीय जुमला पार्टी बताया तो सपा के लिए कहा कि उसने बसपा की ही अधिकांश योजनाओं को नाम बदलकर चलाया। सपा का बेस वोट खुद दो खेमों में बंट गया है।
उन्होंने कहा कि चाचा-भतीजा खुद एक दूसरे को हराने में लगे हैं।
उन्होंने कहा सपा का हमेशा दागी चेहरा रहा है, अब कांग्रेस इस दागी चेहरे से गठबंधन करके चुनाव लड़ रही है। ऐसे में प्रदेश की जनता को यह तय करना है कि वह सपा और कांग्रेस के गठबंधन के दागी चेहरे को वोट देंगे या ऐसे लोगों का सफाया कर कानून का राज कायम करने वाली बीएसपी को वोट देंगे।
उन्होंने अखिलेश यादव को बबुआ बताते हुए डिंपल पर तंज कसा और कहा कि अब समाजवादी पार्टी की भाभी भी सपा की सत्ता जाने से नहीं बचा सकेंगी। मुसलमान सपा-कांग्रेस गठबंधन को वोट देकर बर्बाद न करें।