फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mayawati's major strike, jungle raj in UP

मायावती का बड़ा हमला, पैसे कमाने के लिए बढ़ाए गैस सिलेंडर के दाम

Wed, 01 Mar 2017 03:09 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 01 Mar 2017 03:09 PM IST
विज्ञापन
Mayawati's major strike, jungle raj in UP
मायावती

बसपा सुप्रीमो मायावती ने आज सोनभद्र में चुनावी जनसभा में भाजपा और सपा पर तीखे हमले बोले।  मायावती ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार को यूपी में हार का एहसास हो गया है, इसलिए पैसे कमाने के लिए गैस के दाम बढ़ाए हैं । उन्होंने कहा कि यूपी में जंगल राज कायम है। आरोप लगाया कि सपा राज में अपराध चरम पर हैं।

विज्ञापन


कहा क‌ि प्रदेश में गुंडागर्दी, सांप्रदायिक तनाव, गुंडा टैक्स की घटनाएं बढ़ गई हैं। प्रदेश में हर जगह आतंक का माहौल है। सपा सरकार ने आधे अधूरे काम किए गए हैं और प्रचार पर जनता का धन खर्च किया जा रहा है। कानून का राज करने वाली बसपा को वोट दें।
विज्ञापन


उन्होने कहा कि शिवपाल यादव भी सपा को बहुत नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसलिए बसपा को ही वोट दें। मुस्लिम समाज का वोट जुड़ने से भाजपा को बहुत नुकसान होगा।

कहा कि नोटबंदी के दौरान भाजपा का कालाधन ठिकाने लगा दिया गया । बीजेपी काम कम जुमले ज्यादा बोलती है। भाजपा ने आज तक देश की जनता को यह नहीं बताया है कि कितना कालाधन आया है।  भाजपा ने पूंजीपतियों का भी कालाधन ठिकाने लगवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि प्रदेश में अब बसपा अकेले पूर्ण बहुमत पाने जा रही है। भाजपा ने इसे अंदर ही अंदर स्वीकार कर लिया है।  केंद्र सरकार ने आज सिलेंडर गैस की कीमतें बढ़ा दी।  

भाजपा को यह मालूम हो चुका है कि उत्तर प्रदेश में वे सत्ता में आने वाले नहीं है, इसलिए उन्होंने पैसे कमाने के लिए गैस की कीमतें बढ़ा दी। यह बेवकूफी भरा फैसला है।
 

गुरु-चेले और बबुआ के बुरे दिन आने वाले हैं

Mayawati's major strike, jungle raj in UP
मायावती

मायावती ने कहा कि पूर्वांचल के लोग मुंबई जाते हैं, वहां उनके साथ सौतेला व्यवहार किया जाता है।  जनता को ऐसी पार्टी को सबक सिखाना है।  कहा कि सपा विधानसभा चुनाव के नतीजे आते ही ऑक्सीजन पर चली जाएगी।

मायावती ने कहा कि गुरु-चेले और बबुआ के बुरे दिन आने वाले हैं।  बसपा सरकार बनने पर गुंडों को जेल भेजा जाएगा। जेल में बंद बेकसूर लोगों को छोड़ा जाएगा। 


कहा कि नोटबंदी का फैसला बिना तैयारी के लिया गया। भाजपा आरक्षण को खत्म करना चाहती है।  भाजपा आरएसएस के एजेंडे पर काम कर रही हैं।  बीजेपी की पूरी दाल काली नजर आ रही है।  

आदिवासी बहुल सोनभद्र में मायावती ने दावा किया कि भाजपा आरक्षण को प्रभावहीन भी बना सकती है । कहा कि उनकी पार्टी अपर कास्ट और अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को आर्थिक आधार पर आरक्षण देंगे।  

कहा क‌ि केंद्र सरकार मुस्लिम समुदाय के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है।  तीन तलाक में दखल चिंता की बात है, बसपा इससे सहमत नहीं है।  पूरे देश में सांप्रदायिक ताकतें मजबूत हो रही हैं।  आतंकवाद के नाम पर मुस्लिमों का उत्पीड़न हो रहा है।  उन्हें शक की नजर से देखा जा रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed