फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Maximum 11 deaths in a day in the Corona period

कोरोना काल में एक दिन में सबसे ज्यादा 11 मौत

Sat, 24 Apr 2021 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
Maximum 11 deaths in a day in the Corona period
वाराणसी। कोरोना का संक्रमण बढ़ने के साथ अब रोजाना मौत का ग्राफ भी बढ़ रहा है। अब तक कोरोना काल में शुक्रवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 11 लोगों की मौत हुई है जबकि 2,420 नए मरीज मिले हैं। 4 दिन में 44 मरीजों की मौत हो चुकी है। शुक्रवार को 7074 सैंपलों की रिपोर्ट मिली। 39 जीटीसी में 11, मंडलीय अस्पताल ब्लड बैंक, छोटा लालपुर पांडेपुर, गुरुकृपा कांप्लेक्स रामपुर, बीएलडब्ल्यू में 50 से अधिक लोग संक्रमित मिले। इसके अलावा ब्रिज एंकलेव, लहरतारा, काटन मिल कॉलोनी, दीनदयाल नगर पहाड़िया और पूर्वांचल विद्युत खंड से जुड़े 18 लोग संक्रमित हुए हैं। सारनाथ, पांडेपुर कॉलोनी, पीएमओ संसदीय कार्यालय में भी 2 लोग संक्रमित हुए हैं।
विज्ञापन

20 को अस्पताल से मिली छुट्टी
पिछले चार दिनों से अस्पतालों से कोई भी मरीज डिस्चार्ज नहीं किया गया था। हालांकि, शुक्रवार को राहत की खबर आई। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक, अलग-अलग अस्पतालों से कुल 20 लोगों को डिस्चार्ज किया गया जबकि 1978 लोग होम आइसोलेशन में स्वस्थ घोषित किए गए हैं। अप्रैल में केवल 31 लोग ही डिस्चार्ज हो पाए हैं।
विज्ञापन

16,730 एक्टिव मरीज
अब कुल मरीजों की संख्या 52,791 हो गई है। अब तक 35,580 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। वहीं, 481 मरीजों की मौत हो चुकी है। एक्टिव मरीजों की संख्या 16,730 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएचयू में चार की मौत
मौतों की बात करें तो बीएचयू में चार जबकि दीनदयाल अस्पताल और बरेका हॉस्पिटल में तीन-तीन तीन मरीजों की मौत हुई। बरेका में भर्ती बीएलडब्ल्यू निवासी 71 वर्षीय पुरुष, सुंदरपुर निवासी 87 वर्षीय पुरुष, बीएलडब्ल्यू निवासी 61 वर्षीय पुरुष और दीनदयाल अस्पताल में चौबेपुर निवासी 45 वर्षीय पुरुष, कर्ण घंटा निवासी 41 वर्षीय महिला और हुकूलगंज निवासी 52 वर्षीय पुरुष और अनंत हॉस्पिटल में भर्ती 24 वर्षीय शिवपुर निवासी पुरुष की भी मौत हुई है। इसके अलावा बीएचयू में खोजवा निवासी 45 वर्षीय महिला, चितईपुर निवासी एक 81 वर्षीय पुरुष, महामना नगर कॉलोनी निवासी 66 वर्षीय पुरुष, शिवाला निवासी 90 वर्षीय पुरुष ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed