{"_id":"5f70f2cf8ebc3e9bbf6b3388","slug":"maut-city-news-vns5497400175","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुएं में गिरी बकरी को बचाने के लिए उतरे युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुएं में गिरी बकरी को बचाने के लिए उतरे युवक की मौत
विज्ञापन
चौबेपुर। बर्थरा कलां गांव में रविवार की शाम चरते समय एक बकरी कुंए में गिर गई। रस्सी के सहारे बकरी निकालने के लिए एक युवक कुएं में उतर रहा था। इसी बीच रस्सी टूट गई और उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर चौबेपुर थाने की पुलिस ने फायर ब्रिगेड कर्मियों को बुलाया, लेकिन शव बाहर निकालने में सफलता नहीं मिली। इसके बाद 11 एनडीआरएफ की टीम आई और लगभग छह घंटे की मशक्कत के बाद रात 11 बजे युवक का शव कुएं से बाहर निकाला गया।
चौबेपुर थाना अंतर्गत बर्थरा कलां गांव में रविवार की शाम प्यारे लाल कन्नौजिया के पुत्र मंजीत कन्नौजिया (19) की बकरी गंधर्व बस्ती के पास स्थित पानी टंकी के किनारे एक कुएं में गिर गई थी। मंजीत उसे निकालने के लिए रस्सी के सहारे कुएं में उतरा। इसी बीच उसकी रस्सी टूट गई। इस वजह से वह कुएं में गिर कर डूब गया। घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। चौबेपुर थानाध्यक्ष संजय त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और फायर बिग्रेड की टीम बुलाए। फायर ब्रिगेड की टीम को सफलता नहीं मिली तो एनडीआरएफ की टीम आई और लगभग छह घंटे की मशक्कत के बाद युवक के शव को बाहर निकालने में सफलता मिली। उधर, परिजनों ने बताया कि युवक बीए प्रथम वर्ष का छात्र और दो भाइयों में छोटा था। उसका बड़ा भाई मुंबई में परिवार के साथ रहकर काम करता है। पिता प्यारे लाल कन्नौजिया भी मुंबई में काम करते हैं और लॉकडाउन के चलते घर पर आए हुए हैं। घटना से परिजनों के साथ ही गांव में भी कोहराम मचा हुआ था।
--------------------
जिस बकरी के लिए युवक कुएं में कूदा वह निकली सही सलामत
जिस बकरी के लिए युवक कुएं में उतरा और उसकी जान चली गई, वह सही सलामत बाहर निकल आई। एसओ चौबेपुर ने बताया कि बकरी पानी में तैरती रही। उसे फायर ब्रिगेड कर्मियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाल लिया था। वहीं, गांव के लोगों का कहना था कि युवक की जान नाहक में चली गई। जिस बकरी के लिए वह कुएं में उतरा वह सकुशल बच गई और उसकी जान चली गई।