फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mauritius PM wife buys Banarasi saree offers to open Dhanuka store in Mauritius

Varanasi News: मॉरीशस के पीएम की पत्नी ने खरीदी बनारसी साड़ी, अपने देश में स्टोर खोलने का दिया ऑफर

Sat, 13 Sep 2025 01:09 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 13 Sep 2025 01:09 PM IST
सार

Varanasi News: मॉरीशस के प्रधानमंत्री की पत्नी ने काशी में धानुका स्टोर से सिल्क की साड़ी और सिल्क का दुपट्टा खरीदा। इस दौरान पीएम ने तारीफ करते हुए स्टोर के मालिक को मॉरीशस में स्टोर खोलने का ऑफर दिया।  

विज्ञापन
Mauritius PM wife buys Banarasi saree offers to open Dhanuka store in Mauritius
धानुका स्टोर में मॉरीशस के पीएम, उनकी पत्नी व स्टोर के मालिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम ने शुक्रवार को बाबा विश्वनाथ के दर्शन के बाद धाम परिसर से धानुका स्टोर से सिल्क की साड़ी और सिल्क का दुपट्टा खरीदा। साथ ही रूपे कार्ड से भुगतान किया। उन्होंने स्टोर के मालिक गौरी शंकर धानुका से कहा कि पत्नी के लिए बनारसी साड़ी खरीदनी थी, इसके लिए पहले से मन बनाया था। उन्होंने ऑफर दिया कि एक साड़ी का स्टोर मॉरीशस में भी खोलें। साड़ी और सिल्क दुपट्टे की तारीफ भी की।

विज्ञापन


मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ नवीनचंद्र रामगुलाम और उनकी पत्नी वीना रामगुलाम शुक्रवार को काशी के धर्म, अध्यात्म और संस्कृति से रूबरू हुए। उन्हें बनारसी खानपान और पहनावा भी खूब भाया। मॉरीशस के पीएम दोपहर एक बजे बाबतपुर एयरपोर्ट से अयोध्या के लिए रवाना हो गए। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Dhirendra Shastri: बाबा बागेश्वर ने काशी विश्वनाथ धाम में किए दर्शन, नेपाल हिंसा व सनातन धर्म पर कही बड़ी बात

विज्ञापन
विज्ञापन

Mauritius PM wife buys Banarasi saree offers to open Dhanuka store in Mauritius
काशी विश्वनाथ परिसर में मॉरीशस के पीएम व अन्य - फोटो : अमर उजाला

बृहस्पतिवार को भी प्रधानमंत्री की पत्नी वीना रामगुलाम ने मकबूल आलम रोड स्थित एक बनारसी साड़ी के शोरूम से खरीदारी की थी। यहां से उन्होंने पोटली बैग, स्लिंग बैग और कुर्ता-पायजामा भी खरीदा था। वीना ने उपहार के लिए भी कई सामान लिए थे।

दोपहर एक बजे मॉरीशस प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम पत्नी और कैबिनेट मंत्रियों के साथ बाबतपुर एयरपोर्ट से अयोध्या के लिए रवाना हो गए। इस दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, जिला प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना, कमिश्नर एस राजलिंगम, डीएम सत्येंद्र कुमार समेत अन्य अफसर मौजूद रहे। 

मॉरीशस के प्रधानमंत्री अपने तीन दिवसीय राजकीय दौरे के अंतिम दिन बाबा विश्वनाथ के धाम पहुंचे। प्रधानमंत्री ने सपत्नीक बाबा की चौखट पर शीश नवाया और विधि विधान से दर्शन-पूजन किया। प्रधानमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से दोनों देशों की समृद्धि, लोक कल्याण और प्रगाढ़ संबंधों की कामना की। 

बाबा के गर्भगृह में उन्होंने षोडशोपचार पूजन किया। पूजा कराने वाले श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के अर्चक टेकनारायण उपाध्याय ने बताया कि उन्होंने देश की समृद्धि और लोक कल्याण के लिए बाबा से कामना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed