{"_id":"68c1b0480e55460eea0344b3","slug":"mauritius-and-india-relation-about-pm-modi-got-highest-civilian-honor-by-pm-navinchandra-ramgoolam-2025-09-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mauritius-India Relation: मॉरीशस और भारत के बीच क्या है कनेक्शन, कैसे हैं दोनों देशों के रिश्ते? पढ़ें सबकुछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mauritius-India Relation: मॉरीशस और भारत के बीच क्या है कनेक्शन, कैसे हैं दोनों देशों के रिश्ते? पढ़ें सबकुछ
Thu, 11 Sep 2025 09:37 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला डिजिटल डेस्क, वाराणसी।
अमर उजाला डिजिटल डेस्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 11 Sep 2025 09:37 AM IST
सार
Mauritius- India Relation: मॉरीशस के प्रधानमंत्री भारत दौरे पर हैं। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी गुरुवार को वाराणसी का दौरा करेंगे और नवीनचंद्र रामगुलाम के साथ ही द्विपक्षीय चर्चा भी करेंगे।
विज्ञापन
मॉरीशस में पीएम मोदी के साथ नवीनचंद्र रामगुलाम व अन्य। (फाइल)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मॉरीशस के प्रधानमंत्री काशी दौरे पर हैं। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को नवीनचंद्र रामगुलाम की मेजबानी करेंगे। साथ ही द्विपक्षीय चर्चा भी करेंगे। यह बैठक आध्यात्मिक बंधनों और लोगों के बीच गहरे संबंधों को लेकर होगी। जिससे भारत और मॉरीशस के बीच रिश्ते और मजबूत होंगे। ऐसे में आइए हम बताते हैं कि आखिर भारत और मॉरीशस के बीच कैसे रिश्ते हैं।
विज्ञापन
इसी साल पीएम मोदी को मिला था खास सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मार्च में मॉरीशस गए थे। वहां प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम ने उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन से सम्मानित किया था। प्रधानमंत्री मोदी इस सम्मान को पाने वाले पहले भारतीय थे। मोदी ने वहां बेल का पौधा भी लगाया था।
विज्ञापन
मॉरीशस दौरे पर पीएम मोदी की बैठक (फाइल)
- फोटो : ANI
भारत ने मॉरीशस की सुप्रीम कोर्ट की बिल्डिंग बनाकर दी थी
वर्ष 2020 में भारत की ओर से मॉरीशस की सुप्रीम कोर्ट की बिल्डिंग बनाकर उन्हें दी गई थी। स्वास्थ्य और सामुदायिक केंद्र जैसे कई बड़े प्रोजेक्ट में भारत ने निवेश किया। सिविल सर्विस कॉलेज, स्वास्थ्य केंद्र और अन्य सामाजिक प्रोजेक्ट का पीएम मोदी ने शिलान्यास किया था।
इसे भी पढ़ें; Mauritius PM in Varanasi: काशी पहुंचे मॉरीशस के पीएम, छह स्थानों पर हुआ भव्य स्वागत, देखें पल- पल की अपडेट

पीएम मोदी का मॉरीशस दौरा (फाइल)
- फोटो : PTI
मेट्रो एक्सप्रेस प्रोजेक्ट पर भी भारत की ओर से किया जा रहा काम
मॉरीशस में चल रहे मेट्रो एक्सप्रेस प्रोजेक्ट पर भी भारत की ओर से काम किया जा रहा है। रक्षा और सुरक्षा मामलों की बात करें तो मॉरीशस के पास कोई कोई स्थायी सेना नहीं है, ऐसे में भारत उसकी सुरक्षा का अहम साझेदार है। भारतीय नौसेना और कोस्ट गार्ड वहां के समुद्री क्षेत्र की निगरानी, हाइड्रो ग्राफिक सर्वे और प्रशिक्षण में मदद करते हैं।

भारत और मॉरीशस के बीच अहम समझौते (फाइल)
- फोटो : PTI
भारत ने मॉरीशस को सौंपीं थीं 10 इलेक्ट्रिक बसें
भारत ने अगेलेगा द्वीप पर एयरस्ट्रिप और जेट्टी भी तैयार करवाई है। अगस्त 2025 में भारत ने मॉरीशस को 10 इलेक्ट्रिक बसें सौंपीं थीं ताकि शहरी परिवहन को बढ़ावा मिल सके। कोविड के दौर में भी भारत ने दवाइयां और टीके, यहां तक कि कोविड-19 वैक्सीन भी ‘वैक्सीन मैत्री’ अभियान के तहत उपलब्ध कराई थी।