{"_id":"67950f7e1e24d4d7d5015ba9","slug":"mauni-amavasya-2025-waiting-list-in-23-trains-going-to-mahakumbh-2025-2025-01-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mauni Amavasya 2025: महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं का मुश्किल में सफर, 23 ट्रेनों में वेटिंग, AC बना स्लीपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mauni Amavasya 2025: महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं का मुश्किल में सफर, 23 ट्रेनों में वेटिंग, AC बना स्लीपर
Sun, 26 Jan 2025 10:01 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sun, 26 Jan 2025 10:01 AM IST
सार
Mauni Amavasya 2025: मौनी अमावस्या पर महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं का सफर मुश्किल में है। सभी ट्रेनों में ठसाठस भीड़ है। इसके चलते एसी कोच भी स्लीपर बन गया है।
विज्ञापन
Train
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोलकाता, बिहार-झारखंड होते हुए पीडीडीयू नगर और कैंट स्टेशन से महाकुंभ जाने वाली ट्रेनों में ठसाठस भीड़ है। स्लीपर का हाल जनरल और एसी का स्लीपर जैसा हो गया है। कुंभ स्पेशल ट्रेनों के संचालन के बावजूद नियमित ट्रेनों में श्रद्धालु यात्रियों की भीड़ है। वंदे भारत जैसी ट्रेनें रिग्रेट हो चुकी हैं। मौनी अमावस्या तक वाराणसी से प्रयागराज जाने वाली 23 नियमित ट्रेनें फुल हैं। कुंभ स्पेशल ट्रेनें ही एक मात्र सहारा बनी हुई हैं।
विज्ञापन
उत्तर रेल अधिकारियों के अनुसार महाकुंभ के चलते ट्रेनों में दबाव ज्यादा है। कैंट, बनारस स्टेशन से खुलने वाली ट्रेनें 28 और 29 जनवरी तक फुल हैं। चौरीचौरा, शिवगंगा, विभूति, गोरखपुर-एलटीटी एक्सप्रेस, सारनाथ एक्सप्रेस, ताप्ती गंगा, 20175 बनारस-आगरा वंदे भारत में सीटें रिग्रेट हो चुकी हैं। जयनगर-एलटीटी, 22416 वंदे भारत, दरभंगा-कुंभ स्पेशल, महानगरी समेत अन्य ट्रेनों में भी लंबी वेटिंग चल रही है। ऐसे में संचालित कुंभ स्पेशल ट्रेनें ही यात्रियों के लिए सहारा बनी हुई है।
विज्ञापन
Trending Videos
16 फरवरी तक वंदे भारत रिग्रेट
दिल्ली से प्रयागराज होते हुए वाराणसी आने वाली दोनों वंदे भारत में सीटें रिग्रेट हैं। इस तरह शिवगंगा, दिल्ली-बनारस सुपरफास्ट, नीलांचल, दरभंगा राजधानी, काशी विश्वनाथ, महामना, श्रमजीवी, सद्भावना, लिक्षवी, फरक्का, स्वतंत्रता सेनानी में भी 16 फरवरी तक कंफर्म सीटें नहीं हैं।
क्या बोले अधिकारी
वाराणसी मंडल से होकर 22 महाकुंभ मेला स्पेशल ट्रेनें रविवार को चलाई जाएंगी। यह ट्रेनें गोरखपुर, छपरा, भटनी, बलिया, आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर से वाराणसी सिटी, वाराणसी कैंट और बनारस होकर रामबाग प्रयागराज और झूंसी तक जाएंगी। वापसी में भी इन ट्रेनों का ठहराव सभी स्टेशनों पर होगा। -अशोक कुमार, जनसंपर्क अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल
क्या बोले अधिकारी
वाराणसी मंडल से होकर 22 महाकुंभ मेला स्पेशल ट्रेनें रविवार को चलाई जाएंगी। यह ट्रेनें गोरखपुर, छपरा, भटनी, बलिया, आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर से वाराणसी सिटी, वाराणसी कैंट और बनारस होकर रामबाग प्रयागराज और झूंसी तक जाएंगी। वापसी में भी इन ट्रेनों का ठहराव सभी स्टेशनों पर होगा। -अशोक कुमार, जनसंपर्क अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल