फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mau Violent protest CAA citizenship amendment act Police control position

प्रशासनिक सूझबूझ से समय रहते नियंत्रित हो गया अशांत माहौल, एनआरसी के विरोध में आगजनी

Tue, 17 Dec 2019 05:19 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 17 Dec 2019 05:19 PM IST
विज्ञापन
Mau Violent protest CAA citizenship amendment act Police control position
नागरिकता कानून के खिलाफ मऊ में विरोध। - फोटो : अमर उजाला।

मऊ में नागरिकता कानून के विरोध में सोमवार की शाम मिर्जाहादीपुरा चौराहे पर उपद्रव करने वालों को प्रशासन के धैर्य और सख्ती के आगे मुंह की खानी पड़ी और फिर भागना पड़ा। उपद्रवियों के हटने के बाद पुलिस प्रशासन नुकसान का आकलन करने में जुटा था। 

विज्ञापन


सदर चौक पर जुटी भीड़ जैसे जैसे मिर्जाहादीपुरा की तरफ बढ़ी युवक शामिल होते गए। मिर्जाहादीपुरा पहुंचते पहुंचते हजारों की संख्या में युवक जुलूस में शामिल हो चुके थे। इस दौरान कई थाने की फोर्स थी, लेकिन उपद्रवियों ने किसी की एक नहीं सुनी और जैसे ही शाम हुई, नापाक हरकत करने से बाज नहीं आए। 
विज्ञापन


उपद्रवियों को इस बात का अहसास नहीं था कि उनके इस कृत्य की सजा बेगुनाह लोग भी भुगत सकते हैं। यही नहीं, उपद्रवियों ने मौलाना इफ्तेखार अहमद के साथ नगर पालिका अध्यक्ष तैयब पालकी और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अरशद जमाल की बात भी नहीं सुनी। लेकिन जब जिला और पुलिस प्रशासन ने सख्ती की तो उपद्रवी भाग खड़े हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर जमे थे कुछ पुलिस मित्र
शहर में अमन चैन कायम रखने के लिए जिला और पुलिस प्रशासन की तरफ से तैनात किए गए पुलिस मित्रों में कुछ इस उपद्रव को रोकने में प्रशासन के साथ साथ लगे थे। हालांकि उपद्रवी किसी की नहीं सुन रहे थे। यही कारण था कि उपद्रवियों के पथराव करने से पूरी सड़क पत्थरों से पट गई थी।

पुलिस और पत्रकारों की थीं जली बाइकें 
उपद्रव के दौरान मिर्जाहादीपुरा तिराहे पर उपद्रवियों द्वारा फूंकी गई बाइकों में अधिकांश पुलिस और पत्रकारों की थी। मौका मिलने पर उपद्रवियों ने सड़क किनारे खड़ी बाइकों को तिराहे पर लाकर आग के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed