{"_id":"609d814c8ebc3e1edb570b3f","slug":"math-city-news-vns5893802161","type":"story","status":"publish","title_hn":"मठ प्रबंधक व अध्यक्ष पर यौन शोषण का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मठ प्रबंधक व अध्यक्ष पर यौन शोषण का मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। श्रीब्रह्मा वेद विद्यालय अस्सी के प्रबंधक व अध्यक्ष पर भेलूपुर थाने में बाल यौन शोषण का मुकदमा दर्ज किया गया है। एक महीने पहले इस मामले में पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने सोशल मीडिया के जरिये शिकायत की थी। बुधवार को पीड़ित की तहरीर पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
भेलूपुर थाने में दर्ज मुकदमे के अनुसार श्रीब्रह्मा वेद विद्यालय के प्रबंधक राम शरण दास व अध्यक्ष राम निरंजन दास पर पीड़ित बच्चों ने यौन शोषण का आरोप 8 फरवरी को लगाया था। इस पर 11 अप्रैल को बाहर से लोगों को बुलाकर पिटाई की गई। आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं होने पर पूर्व आईपीएस ने वाराणसी पुलिस को ट्वीट कर कार्रवाई की मांग की थी। साक्ष्य के तौर पर पुलिस को वीडियो भी भेजे थे। इसके बाद वायरल वीडियो के बाद भी बच्चों को मारा पीटा गया था। हालांकि इस प्रकरण में डीसीपी काशी ने इसे प्रशासन से विवाद व मठ प्रमुख के साथ अभद्रता का मामला करार दिया। लेकिन जब पूर्व आईपीएस ने कोर्ट जाने की चेतावनी दी तो पुलिस जांच कर पीड़ित की ओर से मुकदमा दर्ज किया। डीसीपी काशी जोन अमित कुमार ने बताया कि मठ प्रबंधक व अध्यक्ष के खिलाफ पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।