{"_id":"69c2642dd8daa91a8e062f10","slug":"mata-vishalakshi-gauri-adorned-with-embellishment-material-received-from-shri-kashi-vishwanath-temple-2026-03-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"काशी विश्वनाथ मंदिर: बाबा से अवलोकित उपहार से सजीं माता विशालाक्षी, 19 घंटे दिए दर्शन; भक्तों की लगी कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी विश्वनाथ मंदिर: बाबा से अवलोकित उपहार से सजीं माता विशालाक्षी, 19 घंटे दिए दर्शन; भक्तों की लगी कतार
Tue, 24 Mar 2026 03:45 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Tue, 24 Mar 2026 03:45 PM IST
सार
श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर से आए शृंगार की सामग्री से माता विशालाक्षी गौरी का शृंगार हुआ। 19 घंटे माता के दर्शन हुए। उधर, नव दुर्गा के दर्शन के क्रम में भक्तों ने बुद्धि और विवेक की देवी मां स्कंदमाता के दर्शन किए।
विज्ञापन
मां विशालाक्षी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वासंतिक नवरात्र की पंचमी तिथि पर सोमवार को काशी में मौजूद 51 शक्तिपीठों में एक माता विशालाक्षी गौरी के दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की भीड़ रही। सुबह से रात तक दर्शन के लिए कतार लगी रही। भक्तों ने दर्शन कर मां से जन्म जन्मांतर के पाप से मुक्ति की कामना की। श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर से आए शृंगार की सामग्री से माता विशालाक्षी गौरी का शृंगार हुआ। 19 घंटे माता के दर्शन हुए। उधर, नव दुर्गा के दर्शन के क्रम में भक्तों ने बुद्धि और विवेक की देवी मां स्कंदमाता के दर्शन किए।
विज्ञापन
मीरघाट क्षेत्र में धर्मकूप के पास विशालाक्षी गौरी मंदिर में भोर से शयन आरती तक दर्शन पूजन का सिलसिला चलता रहा। विश्वनाथ मंदिर के करीब होने के कारण दर्शन के लिए काफी भीड़ रही। माता के दर्शन के लिए दूर-दराज के भक्त रात में ही पहुंच गए थे। मंदिर के महंत राजनाथ तिवारी ने बताया कि ब्रह्म मुहूर्त में मां का पंचामृत स्नान कर नवीन वस्त्र व आभूषण धारण कराया गया।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; Cough Syrup Case: 16 आरोपियों सहित पिता के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल, बेटे को नहीं ढूंढ़ पा रही पुलिस
विज्ञापन
देवी को प्रिय पुष्प गुड़हल और कमल से शृंगार हुआ। फल, मिष्ठान आदि अर्पण कर विधिवत पूजन कर मंगला आरती हुई। मंदिर के पट भोर में चार बजे खुलते ही पूरा वातावरण देवी के जयकारे से गूंज उठा। भोग आरती के समय कुछ देर के लिए दर्शन रुका था। रात में 12 बजे शयन आरती के समय भी भीड़ रही। उधर, जैतपुरा में स्थित मां स्कंदमाता के दर्शन के लिए भी काफी भीड़ रही। भक्तों की दिनभर कतार लगी रही। भक्तों ने माता से बुद्धि, विवेक और सुख-समृद्धि की कामना की।
विश्वनाथ मंदिर से आए वस्त्र से शृंगार
श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर से आए शृंगार की सामग्री से माता विशालाक्षी गौरी का शृंगार हुआ। श्री काशी विश्वनाथ धाम में श्री विश्वेश्वर को अवलोकित करवा कर, उपहार स्वरूप मां के लिए वस्त्र एवं शृंगार सामग्री शास्त्रियों ने शक्तिपीठ माता विशालाक्षी को अर्पित की गई। काशी के अन्य देवी मंदिरों में बाबा से अवलोकित शृंगार व उपहार सामग्री मां गौरी के विभिन्न स्वरूपों को समर्पित किए गए भेजे जा रहे हैं।
श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर से आए शृंगार की सामग्री से माता विशालाक्षी गौरी का शृंगार हुआ। श्री काशी विश्वनाथ धाम में श्री विश्वेश्वर को अवलोकित करवा कर, उपहार स्वरूप मां के लिए वस्त्र एवं शृंगार सामग्री शास्त्रियों ने शक्तिपीठ माता विशालाक्षी को अर्पित की गई। काशी के अन्य देवी मंदिरों में बाबा से अवलोकित शृंगार व उपहार सामग्री मां गौरी के विभिन्न स्वरूपों को समर्पित किए गए भेजे जा रहे हैं।