फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mata annapurna is giving blessings today and temple is full to devotees

अन्नपूर्णा के दरबार में खजाने पाने के लिए भी उमड़े श्रद्धालु, जयकारों के साथ किए मां के दर्शन  

Tue, 06 Nov 2018 12:37 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 06 Nov 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
Mata annapurna is giving blessings today and temple is full to devotees
मां अन्नपूर्णा दरबार - फोटो : amar ujala
वर्ष में एक बार होने वाले अन्नपूर्णा मां के स्वर्णमयी प्रतिमा के दर्शन पूजन के लिए लाखों श्रद्धालु मां के दरबार में पहुंचे। मां के दर्शन पूजन के बाद उनका खजाना पाने के लिए रविवार की रात्रि में आठ बजे से ही लोगों की कतार लग गई थी। जो आठ घंटे बाद भोर में चार बजे मां का दर्शन पूजन कर खजाना पा सके। इसके लिए करीब चार किमी लंबी कतार लगी हुई थी।
विज्ञापन


विश्वनाथ मंदिर के रेड जोन में स्थित मां अन्नपूर्णा मंदिर के स्वर्णमयी प्रतिमा साल में एक बार धनतेरस पर चार दिनों के लिए खुलती है। इस प्रतिमा के दर्शन पूजन के लिए न केवल काशी वासी बल्कि देश के कोने कोने से लोग पहुंचते हैं।
विज्ञापन


इस दौरान मां के खजाना भी भक्तों को प्रसाद के रूप में दिया जाता है। इस आशीर्वाद पाने के लिए भक्त रात में ही लंबी कतारों में लग गए थे। सोमवार की भोर में सर्वप्रथम मंदिर के पंडित सत्यनारायण पांडेय और उनके सुपुत्र ने माता का पूजन प्रारम्भ किया मंदिर के महंत रामेश्वर पूरी महाराज ने भव्य आरती की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर महंत ने बताया कि स्वयं बाबा भोलेनाथ भिक्षा मांगने आए थे, उसी समय ही मां ने वरदान दिया था की कोई भी काशी नगरी में भूखा नहीं सोयेगा। तब से यह परंपरा चली आ रही है। इस दर्शन के लिए एक कतार गोदौलिया से ढेढ़सी के पुल तक जा पहुंचा था, दूसरी कतार चौक थाने के समीप थी।

जैसे जैसे समय नजदीक आ रहा था भक्तों ने कहा कि बाबा बाबा सब कहे माई कहे न कोई, बाबा के दरबार में माई कहे सो होय का जयकारा लगाना शुरू हो गया। वहां बोलो सच्चे दरबार की जय के नारे गूंजते रहे। इस दौरान दर्शन करने राज्य मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह समेत प्रशासनिक अधिकारी रहे। 
 

कैमरों से हो रही थी निगाहबानी

Mata annapurna is giving blessings today and temple is full to devotees
उमड़े भक्त - फोटो : amar ujala
इस दौरान आने वाले श्रद्धालुओं के दर्शन पूजन के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखी गई थी। वहीं मंदिर कंट्रोल रूम भी बनाया गया था। इससे हर ओर नजर रखी जा रही थी। इसके अलावा सादे ड्रेस में भी पुलिस और खुफिया के लोग परेशान थे। मंदिर में अस्थाई तौर पर एक डॉक्टर टीम मौजूद थी डॉक्टर ने लगभग दूर दराज से आये लगभग सैकड़ों भक्तों का उपचार किया।

उधर, शीतला घाट स्थित बड़ी शीतला धाम के भूगर्भ में सिथत मां अन्नपूर्णा देवी के दर्शन के लिए भक्त पहुंचे। जहां खजाना बांटा गया। मंदिर में गुफा के भीतर स्थित इस मंदिर में मां अन्नपूर्णा, भगवान शंकर के अलावा कई देवताओं के स्वर्ण और धातु की प्रतिमा है, जहां दर्शन पूजन के लिए शाम को भेक्त पहुंचे।

चार बजे आरती पूजन करने के लिए बाद भक्तों के दर्शन के लिए पट खोल दिया गया। महंत शिव प्रसाद पांडेय ने बताया कि इस प्रतिमा का दर्शन धनतेरस के दिन करना शुभ माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed