फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Master your mind, and life itself will become simple: Vigyan Dev

मन को साधिए, जीवन स्वयं सरल हो जाएगा : विज्ञान देव

Tue, 30 Jun 2026 02:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Master your mind, and life itself will become simple: Vigyan Dev
कबीर प्राकट्योत्सव में विहंगम योग के अनुयायियों का उमड़ा जनसैलाब -----जो स्वयं को जान लेता है,
संत प्रवर विज्ञान देव महाराज ने कहा कि मन को साधिए, जीवन स्वयं सरल हो जाएगा। शांति संसार में नहीं, अपने अंतर्मन में मिलती है। जो स्वयं को जान लेता है, वही जीवन के वास्तविक सत्य को जान पाता है। कबीर महोत्सव के समापन पर सद्गुरु कबीर साहब के प्राकट्य महोत्सव पर स्वर्वेद महामंदिर धाम में देशभर से आए अनुयायियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सद्गुरु कबीर साहब का संपूर्ण संदेश आत्मानुभूति, साधना और जागृत चेतना का संदेश है। केवल वाणी सुनना पर्याप्त नहीं, उसे साधना से जीवन में उतारना ही सच्ची श्रद्धा है। आचार्य स्वतंत्र देव महाराज ने कहा कि कबीर साहब ने बार-बार मनुष्य को अपने भीतर उतरने का आह्वान किया है। सत्य बाहर खोजने की वस्तु नहीं, वह हमारे अपने अंतःकरण में विद्यमान है। इस दौरान सामूहिक ध्यान योग हुआ। मानव मन की शांति के लिए ब्रह्मविद्या विहंगम योग की क्रियात्मक साधना की दीक्षा जिज्ञासुओं को दी गई। इस दौरान 250 आध्यात्मिक ग्रंथों की पुस्तक प्रदर्शनी लगी। विशाल भंडारा में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed