फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Massive fire break out in stationery and computer parts warehouse in varanasi goods burnt down

Varanasi: स्टेशनरी व कंप्यूटर पार्ट्स गोदाम में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Mon, 31 Oct 2022 04:59 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 31 Oct 2022 04:59 PM IST
सार

वाराणसी के कर्णघंटा क्षेत्र स्थित स्टेशनरी और कंप्यूटर पार्ट्स के गोदाम में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। जबतक आग पर काबू पाया जाता तबतक लाखों रुपये मूल्य के किताब, स्टेशनरी का सामान और कंप्यूटर के पार्ट्स जलकर खाक हो गए। 

विज्ञापन
Massive fire break out in stationery and computer parts warehouse in varanasi  goods burnt down
गोदाम में आग लगने के बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के कर्णघंटा क्षेत्र स्थित स्टेशनरी और कंप्यूटर पार्ट्स के गोदाम में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। रविवार देर रात लगी आग पर काबू पाने में फायर ब्रिगेड को पांच घंटे से अधिक का समय लगा। सोमवार सुबह सात बजे आग पर पूरी तरह से काबू पाया जा सका। घटना में लाखों का नुकसान हुआ है। आग इतनी भयावह थी कि उस पर काबू पाने के लिए कोतवाली के अलावा चेतगंज और भेलूपुर फायर स्टेशन से भी दमकल की गाड़ियां मौके पर बुलानी पड़ीं। संकरी गली में गोदाम होने के कारण आग बुझाने में दमकलकर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


लंका निवासी शरद भार्गव की नीचीबाग में स्टेशनरी और कंप्यूटर पार्ट्स की दुकान है। उनका गोदाम कर्णघंटा क्षेत्र में है। रविवार रात दो बजे के करीब स्थानीय लोगों ने शरद के गोदाम से आग की लपटें उठती देख कोतवाली पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


सूचना के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड कर्मी मौके पर पहुंचे। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। कोतवाली थाने की पुलिस की सूचना पर एक-एक कर दमकल की पांच गाड़ियां आईं और आग बुझाने का काम शुरू हुआ। इस बीच स्थानीय लोगों की सूचना पर शरद भी अपने गोदाम पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक के बाद एक दमकल की पांच गाड़ियां आग बुझाने में खाली हो गईं। शरद के मुताबिक गोदाम में लाखों रुपये मूल्य के किताब, स्टेशनरी का सामान और कंप्यूटर के पार्ट्स जलकर खाक हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed