फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mass murder Last rites five members performed police shouldered the coffin family members were present

सामूहिक हत्याकांड : पांच सदस्यों का एक साथ हुआ अंतिम संस्कार, पुलिस ने दिया कंधा; अब होगी ये कार्रवाई

Thu, 07 Nov 2024 04:56 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 07 Nov 2024 04:56 PM IST
सार

Varanasi News : इस मामले को लेकर बताया जा रहा है कि नीतू और उसके बेटे नमनेंद्र की दो बार एक्स-रे कराया गया था, क्योंकि पोस्टमार्टम में उनके शरीर में लगी गोलियां ढूंढने में दिक्कतें आ रही थीं। पुलिस अब विशाल उर्फ विक्की की तलाश में लग गई है। यह पूरी गुत्थी उसी के सामने आने के बाद सुलझेगी।

विज्ञापन
Mass murder Last rites five members performed police shouldered the coffin family members were present
घाट पर हुआ अंतिम संस्कार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के भदैनी निवासी परिवार के पांच सदस्यों का हरिश्चंद्र घाट पर अंतिम संस्कार हुआ। परिजन मूकदर्शक बने रहे। पुलिस कंधा देकर शव घाट पर ले गई। पति, दो बेटों, दो बहुओं और तीन पोतों की हत्या के बाद हरिश्चंद्र घाट पर नौकर-नौकरानी के साथ शारदा देवी भी पहुंचीं थीं। मौके पर पुलिस भी मौजूद रही। यहां हर शख्स सामूहिक हत्याकांड को लेकर चर्चा कर रहा था।

विज्ञापन




पोस्टमार्टम के पहले नीतू और नमवेंद्र की दो बार एक्सरे किया गया। गुरुवार की भोर में कबीरचौरा अस्पताल में एक्सरे किया गया था। पीएम हाउस पर पुलिस के साथ परिजन भी घंटों खड़े रहे। यह भी चर्चा होती रही कि जब भतीजे पर शक है तो पुलिस उसके भाई से अंतिम संस्कार क्यों करवा रही है।

विज्ञापन




बताया जा रहा है कि राजेंद्र गुप्ता के परिवार में मुखाग्नि देने वाला कोई नहीं बचा है। सनातन धर्म के अनुसार, परिवार का ही कोई सदस्य इस काम को करता है, इसलिए पुलिस ने राजेंद्र के भतीजे जुगनू से मुखाग्नि दिलवाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, राजेंद्र पर उसके पिता व एक चौकीदार के साथ ही छोटे भाई व छोटे भाई की पत्नी की हत्या का आरोप था। ये घटनाएं वर्ष 1997 की हैं। इसी आरोप में राजेंद्र जेल भी गया था। जेल से बाहर आने के बाद वर्ष 1999 में उसने भदैनी में अपने किरायेदार एक ब्राह्मण परिवार की नीतू से प्रेम विवाह किया था। नीतू से प्रेम विवाह के बाद ही परिजन ने उससे नाता तोड़ लिया था। राजेंद्र गुप्ता के बाबा पन्ना साव अपने दौर के संपन्न लोगों में शुमार थे। भदैनी इलाके के लोगों ने बताया कि पन्ना साव किराये पर 150 रिक्शा चलवा कर बड़े पैमाने पर चल-अचल संपत्ति के मालिक बन गए।



पुलिस के मुताबिक, राजेंद्र ने दो शादी की थी। हाल के दिनों में एक अन्य महिला से भी उसकी करीबी बढ़ी थी। राजेंद्र की पहली पत्नी अपने बेटे के साथ कई साल से पश्चिम बंगाल के आसनसोल रहती है। इन्हीं सभी बिंदुओं को वारदात की वजह मान कर सीसी कैमरों की फुटेज, सर्विलांस और मुखबिरों की मदद से पुलिस की 10 टीमें जांच कर रही हैं। फिलहाल पुलिस राजेंद्र के भतीजे विशाल उर्फ विक्की की तलाश में महाराष्ट्र, तमिलनाडु समेत कई राज्यों में छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed