फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Masked miscreants shot the student leader of Kashi Vidyapeeth

वाराणसी: नकाबपोश बदमाशों ने काशी विद्यापीठ के छात्र नेता को मारी गोली, छात्रसंघ उपाध्यक्ष पद की कर रहा दावेदारी

Thu, 28 Oct 2021 10:54 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 28 Oct 2021 10:54 AM IST
सार

नकाबपोश बदमाशों ने काशी विद्यापीठ के छात्र नेता गौतम मिश्रा उर्फ बल्लू पर फायरिंग कर दी। गोली बल्लू के बाएं पैर में घुटने को छूते हुए निकल गई।

विज्ञापन
Masked miscreants shot the student leader of Kashi Vidyapeeth
छात्र नेता को लगी गोली। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में चोलापुर के पलहीपट्टी चौराहे के समीप मंगलवार रात नौ बजे बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने काशी विद्यापीठ के छात्र नेता गौतम मिश्रा उर्फ बल्लू पर फायरिंग कर दी। गोली बल्लू के बाएं पैर में घुटने को छूते हुए निकल गई। इस दौरान बदमाश असलहा हवा में लहराते हुए भाग निकले। आसपास के लोगों ने गोली की आवाज सुनते ही मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन


पुलिस ने घायल बल्लू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। फायरिंग की वजह पुलिस विश्वविद्यालय की चुनावी रंजिश से जोड़ रही है। इस साल छात्रसंघ उपाध्यक्ष पद की दावेदारी भी बल्लू कर रहा है।
विज्ञापन

सिंधौरा थाना अंतर्गत मेहगांव निवासी विश्वजीत मिश्रा का पुत्र गौतम मिश्रा काशी विद्यापीठ में बीए तृतीय वर्ष का छात्र है। इस साल उपाध्यक्ष पद के लिए दावेदारी भी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्र में प्रचार के बाद अपनी बाइक से रात में घर लौट रहा था। गोसाईपुर पुलिस चौकी के पलहीपट्टी के पास पहुंचा था कि बाइक से नकाबपोश दो युवकों ने बल्लू भैया कहते हुए दो बार आवाज लगाई। नाम सुनते ही बल्लू रुक गया। नजदीक आए बाइक सवार बदमाशों में पीछे बैठे बदमाश ने बल्लू को लक्ष्य कर फायरिंग झोंक दी। संयोग रहा कि गोली बल्लू के बाएं पैर के घुटने को छूते हुए निकल गई।


गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग जब तक जुटते बदमाश असलहा लहराते हुए भाग निकले। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल को तुरंत अस्पताल भिजवाया। सीओ पिंडरा अभिषेक पांडेय ने मौके पर पहुंच छानबीन की। वहीं फायरिंग की घटना के बाद इलाके में चेकिंग अभियान भी चलाया गया। थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि गोली से घायल छात्र की हालत सामान्य है, आरोपियों के बारे में जानकारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed