फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Masked miscreants looted jewelry worth lakhs and ₹30,000 from three houses in Varanasi

नकाबपोश बदमाशों का आतंक: महिला के गले पर कट्टा लगाकर दबाया गला, तीन घरों में धावा बोल लाखों की लूट

Fri, 11 Sep 2026 12:09 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 11 Sep 2026 12:09 PM IST
सार

वाराणसी में एक ही रात में नकाबपोश बदमाशों ने तीन घरों को निशाना बनाया। एक महिला पर कट्टा सटाकर गला दबाया। इसके बाद एक- एक कर तीन घरों में लूट की वारदात को अंजाम दिया। 

विज्ञापन
Masked miscreants looted jewelry worth lakhs and ₹30,000 from three houses in Varanasi
लूट की वारदात के बाद मौके पर छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी जिले में जंसा थाना क्षेत्र के भतसार जोगीवीर पाही गांव में बीती रात लूटपाट हुई। नकाबपोश बदमाशों ने तीन घरों को निशाना बनाया। उन्होंने 30 हजार रुपये नकद और लाखों रुपये के आभूषण लूट लिए। बदमाशों ने असलहे से लैस होकर वारदात को अंजाम दिया। चंद्रिका प्रसाद मास्टर के मकान में अंजना देवी पर कट्टा सटाकर गला दबाया। बदमाशों ने एक कमरे का ताला तोड़कर पांच हजार रुपये नकद और आभूषण लूटे। 

विज्ञापन




इसके बाद, जमुना प्रसाद के घर में पीछे से घुसे। उन्होंने सो रहे परिजनों के दरवाजे बाहर से बंद कर दिए। दो कमरों के ताले तोड़कर 20 हजार रुपये नकद और लगभग छह लाख रुपये के आभूषण ले गए। तीसरे घर में रामसूरत के मकान को निशाना बनाया। छत के रास्ते घुसकर एक कमरे में सो रहे परिजनों को बंद किया। एक अटैची तोड़कर चार हजार रुपये नकद और करीब एक लाख रुपये के आभूषण लूटे। भागते समय बदमाशों ने ग्रामीणों पर असलहे भी ताने।
विज्ञापन


पुलिस जांच और बरामदगी
ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम भी मौके पर पहुंची थी। डॉग स्क्वायड टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। डॉग स्क्वायड घटनास्थल से 300 मीटर दूर आर आर सी सेंटर के पास जाकर रुक गई।



क्या बोली पुलिस
इस मामले में थाना अध्यक्ष सत्यजीत सिंह का बयान आया है। उन्होंने इसे चोरी की घटना बताया है। थाना अध्यक्ष के अनुसार, यह लूट का मामला प्रतीत नहीं हो रहा है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed