फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Masane ki Holi Drones hovering in sensitive areas in Varanasi manikarnika ghat amid police presence

Masane ki Holi: वाराणसी में संवेदनशील इलाके में मंडराए ड्रोन, पुलिस की मौजूदगी के बीच सुरक्षा मानकों की अनदेखी

Sat, 04 Mar 2023 10:15 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 04 Mar 2023 10:15 PM IST
सार

 गंगा घाटों के अलावा विश्वनाथ धाम के साथ ही उसके आसपास के दायरे में प्रशासनिक अनुमति के बगैर ड्रोन कैमरे के इस्तेमाल पर प्रतिबंध है। इसके बावजूद मणिकर्णिका घाट पर चिता भस्म की होली शुरू हुई तो कई ड्रोन कैमरे ऊपरी हिस्से में मंडराते दिखे।

विज्ञापन
Masane ki Holi Drones hovering in sensitive areas in Varanasi manikarnika ghat amid police presence
मणिकर्णिका घाट पर चिता भस्म की होली के दौरान भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर चिता भस्म की होली के दौरान पुलिस की मौजूदगी में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई। अति संवेदनशील श्री काशी विश्वनाथ धाम के आसपास ही ड्रोन कैमरे मंडराते रहे। हुजूम के बीच पुलिस यह पता लगाने में असफल रही कि ड्रोन कैमरे किसके हैं। यह स्थिति तब है, जब हाल ही में बाबतपुर एयरपोर्ट की निदेशक को चिट्ठी भेज कर ड्रोन हमले की धमकी दी गई थी।

विज्ञापन


गंगा घाटों के अलावा विश्वनाथ धाम के साथ ही उसके आसपास के दायरे में प्रशासनिक अनुमति के बगैर ड्रोन कैमरे के इस्तेमाल पर प्रतिबंध है। इसके बावजूद मणिकर्णिका घाट पर चिता भस्म की होली शुरू हुई तो कई ड्रोन कैमरे ऊपरी हिस्से में मंडराते दिखे। इस पर कई लोगों ने आपत्ति जताई, लेकिन पुलिस और आयोजक मूकदर्शक बने रहे।
विज्ञापन


लोगों का कहना था कि विश्वनाथ धाम का द्वार मणिकर्णिका घाट से सटा है। इसके बावजूद लापरवाही बरती गई। एसीपी दशाश्वमेध अवधेश कुमार पांडेय ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। चौक थाना प्रभारी से रिपोर्ट मांगी गई है। कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरों में देखें: काशी में धधकती चिताओं के बीच भस्म से खेली गई होली, महाश्मशान मणिकर्णिका पर उमड़ा जनसैलाब

नशे में धुत युवक पर बरसीं लाठियां

Masane ki Holi Drones hovering in sensitive areas in Varanasi manikarnika ghat amid police presence
मणिकर्णिका घाट पर चिता भस्म की होली - फोटो : अमर उजाला

चिता भस्म की होली के दौरान मणिकर्णिका घाट पर नशे में धुत होकर महिलाओं से बदसलूकी के एक आरोपी पर पुलिस की लाठियां बरसीं। उसे दौड़ाकर पीटा गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी धक्का-मुक्की कर रहा था। एक व्यक्ति का डमरू लेकर भागने लगा था। स्थिति अनियंत्रित होते देख कर घाट पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने बल प्रयोग किया। बाद में युवक के दोस्तों ने माफी मांगी और त्योहार का हवाला दिया। इसके बाद पुलिस ने हिदायत देते हुए उसे घर भेजवाया।

धधकती चिताओं के बीच चिता भस्म से होली

Masane ki Holi Drones hovering in sensitive areas in Varanasi manikarnika ghat amid police presence
मणिकर्णिका घाट पर चिता भस्म की होली - फोटो : अमर उजाला

जन्म और मृत्यु की मंगलकामना से शिवभक्तों ने महाश्मशान पर चिता भस्म की होली खेली। श्रद्धालु डमरुओं की निनाद और हर-हर महादेव के जयकारे, पान और ठंडई के साथ एक-दूसरे को मणिकर्णिका घाट की भस्म लगा रहे थे। आसमान में कुछ देर तक भस्म व गुलाल की चादर सी छा गई, इसके साथ ही काशी में होली का जश्न शुरू हो गया।

रंगभरी पर बाबा विश्वनाथ को गुलाल अर्पित कर भक्तों ने होली खेलने की अनुमति ली और दूसरे दिन महाश्मशान में चिता भस्म की होली खेलने पहुंच गए। धधकती चिताओं के बीच शिवगणों का रूप धारण कर भक्तों ने भस्म और गुलाल उड़ाकर जश्न मनाया। 

Masane ki Holi Drones hovering in sensitive areas in Varanasi manikarnika ghat amid police presence
मणिकर्णिका घाट पर चिता भस्म की होली - फोटो : अमर उजाला

शनिवार को मणिकर्णिका तीर्थ और गलियां हर-हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान होती रही। हर ओर गूंज रहे डमरू की निनाद के साथ भस्म से होली की शुरुआत हुई। घाट और गलियां लोगों से अटी पड़ी थीं। इसके पूर्व सुबह से ही बाबा मसान नाथ की विधिविधान से पूजा हुई। बाबा महाश्मशान नाथ सेवा समिति के अध्यक्ष चैनु प्रसाद गुप्ता ने बाबा महाश्मशान नाथ और माता मसान काली (शिव शक्ति) की मध्याह्न आरती कर जया, विजया, मिष्ठान, व कारन का भोग लगाया। चिता भस्म व गुलाल चढ़ाने के साथ ही मसान की होली शुरू हो गई।

Masane ki Holi Drones hovering in sensitive areas in Varanasi manikarnika ghat amid police presence
मणिकर्णिका घाट पर चिता भस्म की होली - फोटो : अमर उजाला
पूरा मंदिर प्रांगण और शवदाह स्थल गुलाल व भस्म से भर गया। तेज आवाज में बज रहे डीजे पर युवाओं की टोली झूम रही थी। दूसरी तरफ शव लेकर अंतिम संस्कार में लोग पहुंच रहे थे। काशी में मान्यता है कि बाबा विश्वनाथ के साथ होली खेलने और उत्सव मनाने के लिए भूत-प्रेत, पिशाच, चुड़ैल, डाकिनी-शाकिनी, औघड़, सन्यासी, अघोरी, कपालिक, शैव-शाक्त सब आते हैं। इस दौरान संतोष दास, गुलशन कपूर, संजय, विजय शंकर पांडेय, राजू इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed