फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Married woman who consumed toxic substance dies during treatment

Varanasi News: विषाक्त पदार्थ खाने वाली विवाहिता की उपचार के दौरान मौत

Sat, 11 Apr 2026 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Married woman who consumed toxic substance dies during treatment
मिर्जामुराद। थाना क्षेत्र के मेहंदीगंज गांव में पारिवारिक कलह के चलते विषाक्त पदार्थ खाने वाली कविता (30) की 10 दिन बाद इलाज के दौरान शुक्रवार दोपहर मौत हो गई। शव घर पहुंचने पर मायके पक्ष ने ससुराल के सदस्यों पर जहर देकर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मेहंदीगंज निवासी कमला शंकर की पत्नी कविता (30) ने 10 दिन पहले पारिवारिक विवाद के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए घर ले आए। इसी दौरान दामोदरपुर (कछवां बाजार) निवासी मायके पक्ष के लोग पहुंच गए और ससुराल पक्ष पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया। मायके वालों का आरोप रहा कि शादी के 10 वर्ष बाद भी संतान न होने को लेकर ससुराल पक्ष के लोग कविता देवी को प्रताड़ित करते थे और ताना मारते थे। मिर्जामुराद थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article