{"_id":"612a08418ebc3e7c29220f90","slug":"married-woman-thrown-out-from-home-for-dowry-in-varanasi-police-filed-case-against-husband-including-four-in-laws-family-member","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसीः दहेज में ढाई लाख रुपये और अंगूठी-चेन न मिलने पर विवाहिता को घर से निकाला, पति समेत चार पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसीः दहेज में ढाई लाख रुपये और अंगूठी-चेन न मिलने पर विवाहिता को घर से निकाला, पति समेत चार पर मुकदमा
Sat, 28 Aug 2021 03:31 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 28 Aug 2021 03:31 PM IST
सार
पति ओमप्रकाश ने दहेज में ढाई लाख रुपये, अंगूठी और सोने की चेन की मांग करते हुए प्रीति को घर से निकाल दिया। विवाहिता ने कहा कि मामले को लेकर कई बार पंचायत हुई। काफी प्रयास के बाद भी पति व उसके परिजन समझने के लिए तैयार नहीं हुए।
विज्ञापन
भेलूपुर थाने में मुकदमा दर्ज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों द्वारा विवाहिता को मारपीट कर घर से बाहर निकालने का मामला सामने आया है। विवाहिता ने मामले को लेकर वाराणसी के भेलूपुर थाने में शनिवार को पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
वाराणसी के रामनगर थाना क्षेत्र के वरागढ़ी मोहल्ले की रहने वाली प्रीति गुप्ता ने कहा कि उसकी शादी नेवादा सुंदरपुर निवासी ओमप्रकाश गुप्ता के साथ मई 2020 में धूमधाम से संपन्न हुई थी। आरोप लगाया की शादी के कुछ दिन बाद ही पति व उसके परिजन दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। सास और देवर आए दिन मार-पीट करने लगे।
विज्ञापन
प्रीति ने कहा कि सास और देवर से मार खाने की शिकायत करने पर पति ओमप्रकाश भी पिटाई करने लगा। मामले को लेकर कई बार पंचायत हुई। काफी प्रयास के बाद भी ओमप्रकाश व उसके परिजन समझने के लिए तैयार नहीं हुए। इस दौरान पति ओमप्रकाश ने दहेज में ढाई लाख रुपये, अंगूठी और सोने की चेन की मांग करते हुए प्रीति को घर से निकाल कर दरवाजा बंद कर लिया।
विज्ञापन
प्रीति ने घर का दरवाजा खुलवाने का पूरा प्रयास किया, लेकिन पति व उसके परिजनों ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद प्रीति भेलूपुर थाने पहुंची और इंस्पेक्टर रमाकांत को अपनी पूरी आपबीती सुनाई।
प्रीति की तहरीर पर पुलिस ने पति ओमप्रकाश गुप्ता, सास पुन्नी देवी, देवर जयप्रकाश और ससुर दीनानाथ के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, प्रताड़ित करने के मामले में शनिवार को मुकदमा दर्ज किया गया। इंस्पेक्टर भेलूपुर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।