फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Married woman suicide hanged herself in varanasi

वाराणसी: शादी के 11 महीने बाद विवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम, टेबल के ऊपर टेबल रखकर लगाई फांसी

Sat, 22 May 2021 09:56 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 22 May 2021 09:56 AM IST
सार

विवाहिता एक सप्ताह पहले ही अपने पति और देवर के साथ मायके से लौटी थी। पति आज सुबह दुकान पर चला गया था। इसके बाद पत्नी ने खौफनाक कदम उठाया।

विज्ञापन
Married woman suicide hanged herself in varanasi
खुशबू, फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

वाराणसी में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला अभी कुछ दिन पहले ही मायके से ससुराल आई थी। परिजनों ने जैसे ही महिला को फंदे से लटका देखा तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सारनाथ थाना क्षेत्र के छाहीं गांव निवासी रामचंद्र चौरसिया के पुत्र रवि की शादी खुशबू(20) भभुआ (बिहार) से 11 महीने पहले हुई थी। पति रवि और भाई रोहित एक हफ्ते पहले ही खुशबू को भभुआ से विदा कराकर लाए थे। रोज की तरह रवि लॉकडाउन की वजह से सुबह 5 बजे ही घर से दूर बाजार स्थित इलेक्ट्रॉनिक की दुकान पर चला गया था।
विज्ञापन


भाई रोहित ने बताया कि शनिवार की सुबह जब मै नीचे से छत पर गया तो देखा कि भाभी का दरवाजा अंदर से बंद है। कई बार आवाज देने पर भी दरवाजा नहीं खुला तो रोशनदान से झांक कर देखा तो भाभी अंदर फंदे से लटक रही थीं। दरवाजा तोड़ने की कोशिश की लेकिन नहीं टूटा तो अपनी चाची को आवाज दी। फिर दोनों ने मिलकर दरवाजा तोड़ा तो अंदर भाभी गमछे का फंदा बनाकर एक टेबल के ऊपर दूसरा टेबल रख फांसी लगाकर लटकी हुई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Married woman suicide hanged herself in varanasi
मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

रोहित ने कहा कि वह भैया के साथ भाभी को एक सप्ताह पहले ही विदा कराके लाए थे। आत्महत्या का कारण समझ में नहीं आ रहा है। सुबह नीचे वाले कमरे से जब टेबल ले गईं तो हमें लगा कि रोजाना इसी टेबल पर मिक्सी रखकर मसाला पीसती थीं। हमें क्या मालूम था कि उसी टेबल पर चढ़कर वो फांसी लगा लेंगी।

वहीं पड़ोस के लोगों ने बताया कि रवि सुबह 5 बजे ही दुकान चला जाता था। आज दुकान जानते समय खुशबू और रवि में तू-तू, मै-मै की आवाज सुनाई दी थी। पत्नी नाश्ता के लिए रवि पर दबाव बना रही थी, जिसे रवि मना कर दुकान को चला गया था।

मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में आत्महत्या को पति-पत्नी का विवाद मान रही है। मौके से गमछा को कब्जे में ले लिया, साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed