फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Married woman harassed even after court order

Varanasi News: अदालती आदेश के बाद भी विवाहिता को किया परेशान

Wed, 03 Jun 2026 02:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Married woman harassed even after court order
शिवपुर। थाना क्षेत्र के भगतपुर में परिवार न्यायालय के आदेश का पालन कराने पहुंची विवाहिता को ससुराल पक्ष के विरोध और उत्पीड़न का सामना करना पड़ा। बाद में शिवपुर पुलिस के हस्तक्षेप से उसे न्यायालय के आदेशानुसार गुजारा भत्ता दिलाया गया। जानकारी के अनुसार, मातलदेई (मोहनसराय) निवासी खुशबू उपाध्याय का विवाह 2019 में भगतपुर निवासी अनुपम उपाध्याय से हुआ। विवाद के चलते दोनों पक्षों के बीच पिछले परिवार न्यायालय में मामला विचाराधीन है। खुशबू ने बताया कि वह न्यायालय की ओर से पारित भरण-पोषण गुजारा भत्ता के आदेश के साथ अपने दो पुत्रों के साथ ससुराल पहुंची थीं। सूचना मिलने पर पुलिस ने हस्तक्षेप कर उन्हें मकान में रहने के लिए एक कमरा दिलाया। आरोप है कि अगले दिन सुबह ससुराल पक्ष के लोगों ने उनका सामान बाहर फेंक दिया और न्यायालय के आदेश के बावजूद गुजारा भत्ता देने से इन्कार कर दिया। जानकारी होने पर थाना प्रभारी अजीत कुमार वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने न्यायालय के आदेश की अवहेलना पर ससुराल पक्ष को कड़ी चेतावनी दी और कानून का पालन करने के निर्देश दिए। पुलिस की सख्ती के बाद ससुराल पक्ष ने विवाहिता को तीन माह के भरण-पोषण के रूप में 30 हजार रुपये दिए। राशि मिलने के बाद मामला शांत हुआ और विवाहिता अपने दोनों बच्चों के साथ वहां से रवाना हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article