फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   married woman drowned at Assi Ghat three people rescued by boatmen and water police in varanasi

Varanasi News: अस्सी घाट पर परिवार के साथ आई विवाहिता डूबी, तीन लोगों को नाविकों और जल पुलिस ने बचाया

Tue, 30 Sep 2025 02:52 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 30 Sep 2025 02:52 PM IST
सार

Varanasi News: काशी दर्शन के लिए आई एक विवाहिता अस्सी घाट पर गंगा स्नान के दौरान गहरे पानी में चली गई, जिससे डूब गई। विवाहिता की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
married woman drowned at Assi Ghat three people rescued by boatmen and water police in varanasi
मौके पर तलाश करती एनडीआरएफ की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अस्सी घाट के सामने मंगलवार दोपहर गंगा में नहाते समय विवाहिता निशा (22) साल डूब गई। वहीं, किशोर व एक महिला समेत तीन को नाविकों और जल पुलिस ने डूबने से बचा लिया। भेलूपुर पुलिस, जल पुलिस और एनडीआरएफ की टीम विवाहिता की खोजबीन कर रही है। 

विज्ञापन


गोरखपुर के कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के परसौनी निवासी निशा और महाराजगंज के कोतवाली थाने के चेरी निवासी अखिलेश (18), संतकबीरनगर के मेहदावल कुंडला ददरा निवासी महेश पांडेय (22) और गौरी त्रिपाठी (21) सुबह वाराणसी पहुंचे। घूमने के दौरान चारों अस्सी घाट पर स्नान करने के लिए गंगा में उतर गए। 

विज्ञापन

घाट किनारे नहाते हुए निशा डूबने लगी, जिसे बचाने के लिए अखिलेश आगे गया तो वह भी डूबने लगा। गौरी और महेश पांडेय ने बचाने की कोशिश की तो वो भी डूबने लगे। सभी को डूबता देख जल पुलिस के कांस्टेबल वैभव कुमार और मल्लाहों ने छलांग लगा दी। किसी तरह महेश, गौरी और अखिलेश को बचाया गया, लेकिन निशा गहरे पानी में समा चुका थी। काफी खोजबीन के बाद भी निशा का पता नहीं चल सका। 

बिना बताए आई थी निशा 
गौरी, महेश ने भेलूपुर पुलिस को बताया कि निशा की शादी गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के चरगहवा निवासी जितेंद्र के साथ हुई है। अखिलेश के कहने पर निशा काशी दर्शन को राजी हुई और दो साल के बेटे को मायके में छोड़कर बिना बताए वाराणसी पहुंची। 

भेलूपुर इंस्पेक्टर सुधीर कुमार त्रिपाठी ने बताया कि निशा के पिता ने फोन पर बताया कि निशा मायके से एक सप्ताह पहले निकली थी। अखिलेश से निशा उम्र में 5 साल बड़ी है। अखिलेश की उम्र 18 साल है। जितेंद्र के साथ निशा नहीं रहना चाहती थी। अखिलेश से उसकी नजदीकी आठ महीने पहले बढ़ी थी। दोनों की पहली मुलाकात दो साल पहले एक पारिवारिक मुंडन संस्कार में हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed