फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Married woman dies under suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

Fri, 22 Oct 2021 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances
कनेरी निवासी वंदना गुप्ता (25 वर्ष) की बृहस्पतिवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर मायके से पहुंचे परिजनों ने ससुराल पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया।
विज्ञापन

सिगरा के सोनिया निवासी अशोक गुप्ता की बहन वंदना गुप्ता की शादी कनेरी निवासी दिनेश कुमार गुप्ता से मार्च 2020 में हुई थी। भाई अशोक गुप्ता ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता रहता था। देर शाम बहन के ससुराल से सूचना मिली कि वंदना की तबीयत खराब हो गई है। ससुराल पहुंचे तो पता चला कि भदवर स्थित अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अशोक गुप्ता ने आरोप लगाया कि बहन के मुंह से झाग निकल रहा था। उसे विषाक्त पदार्थ देकर मारा गया। प्रभारी निरीक्षक रोहनिया विमल कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मायके पक्ष से तहरीर मिली है, उसे आधार पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वहीं, गंगापुर सुईचक निवासी विवाहिता पूजा (32 वर्ष) ने बृहस्पतिवार शाम घरेलू कलह से परेशान होकर फंदे पर लटक जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
सुईचक निवासी सीताराम की पत्नी पूजा की परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद पूजा आक्रोशित होकर अपने कमरे में चल गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। शाम के समय बच्चे जब दरवाजा खटखटाने लगे तो नहीं खुला। इसके बाद परिजनों ने किसी तरह दरवाजा खुलवाया तो पूजा पंखा की कुंडी में साड़ी का फंदा बनाकर लटकी हुई थी। पुलिस के मुताबिक पूजा को दो बच्चे उजाला तीन वर्ष और ज्ञानदीप एक साल का है। पति सीताराम मजदूरी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed