{"_id":"60f48df38ebc3e6d3d2c8400","slug":"married-woman-commits-suicide-after-being-cut-from-train-four-including-husband-sued-varanasi-news-vns6012029132","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से कटकर विवाहिता ने की खुदकुशी, पति समेत चार पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन से कटकर विवाहिता ने की खुदकुशी, पति समेत चार पर मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सारनाथ। घरेलू कलह में परेशान सलारपुर निवासी विवाहिता ने प्रयागराज स्टेशन पर खुदकुशी कर ली। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
चितबड़ागांव बलिया के केशव प्रसाद वर्मा के अनुसार उनकी पुत्री प्रतिभा की शादी 27 अप्रैल 2018 को सारनाथ थाना अंतर्गत सलारपुर के विवेकानंद के साथ हुई थी। दहेज के लिए ससुराल वाले बेटी को प्रताड़ित करते थे। उत्पीड़न से परेशान होकर बेटी ने 13 जुलाई को प्रयागराज स्टेशन पहुंचकर ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। पुलिस के अनुसार पति विवेकानंद, ससुर चंद्रमा वर्मा, सास और देवर नित्यानंद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच की जा रही है।
----------
ट्रेन से कटकर अधेड़ की मौत
वाराणसी। भुल्लनपुर स्टेशन पर रविवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। आसपास के लोगों ने बताया कि मंडुवाडीह-नई दिल्ली सुपरफास्ट ट्रेन की चपेट में आकर 50 वर्षीय अधेड़ कट गया। जीआरपी के अनुसार शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।