फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   married woman Burning Try to kill in Jaunpur

यूपी: विवाहिता को दहेज के लिए जिंदा जलाया, अस्पताल में मौत

Sat, 05 Jan 2019 10:31 AM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: shashikant misra Updated Sat, 05 Jan 2019 10:31 AM IST
विज्ञापन
married woman Burning Try to kill in Jaunpur
प्रतीकात्मक तस्वीर
जौनपुर कोतवाली क्षेत्र के चितरसारी मोहल्ले में शुक्रवार की शाम सात बजे पति द्वारा मिट्टी का तेल छिड़ककर जलाई गई महिला की वाराणसी के अस्पताल में मौत हो गई। इस मामले में कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर का इंतजार है। शनिवाक की शाम खबर लिखे जाने तक महिला के मायके वालों की ओर से कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है।  
विज्ञापन


वाराणसी के पुरानीबाजार निवासी सन्नो (35) की शादी दो साल पहले जौनपुर नगर कोतवाली क्षेत्र के चितरसारी मोहल्ला निवासी डब्बू के साथ हुई थी। वह एक वर्ष की बेटी की मां भी थी। शुक्रवार की शाम करीब सात बजे घर के अंदर वह अचानक जलने लगी।
विज्ञापन


चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर आस पास के लोग पहुंचे और आग बुझाकर उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से झुलसी सन्नों ने यहां अस्पताल में मीडिया कर्मियों के सामने बयान दिया कि  उसका पति उससे एक लाख रुपये मांग रहा था। वह नहीं दे सकी तो उसने मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी और दरवाजा बाहर से बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी चीख सुनकर उसकी जेठानी ने दरवाजा खोला और आस पास के लोंगों ने आग बुझाकर अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल से उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। जहां उसकी मौत हो गई। सिओ सिटी नृपेंद्र का कहना है कि महिला के मायके वालों की ओर से पुलिस को अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed