फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Married woman allegedly thrown out of the house after demand for lakh was not met.

Varanasi News: 10 लाख की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकालने का आरोप

Sat, 03 Oct 2026 01:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Married woman allegedly thrown out of the house after demand for lakh was not met.
बड़ागांव। दहेज में 10 लाख की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता के साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। मामले में पुलिस आयुक्त के निर्देश पर पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस को तहरीर में औसानपुर गांव निवासी प्रमोद कुमार सिंह की बेटी ने बताया कि शादी 15 जून 2021 को जौनपुर के रामपुर थाना क्षेत्र के भानपुर गांव निवासी इंद्र बहादुर सिंह के पुत्र रोहित सिंह के साथ हुई। विवाहिता के अनुसार, शादी में मायके पक्ष ने 10 लाख खर्च किए थे। आरोप है कि शादी के कुछ महीने बाद ससुराल पक्ष के लोग रोजगार के नाम पर मायके से 10 लाख लाने का दबाव बनाने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर पति रोहित सिंह, ससुर इंद्र बहादुर सिंह, चचिया ससुर धर्मेंद्र कुमार, सास निर्मला और जेठ राहुल सिंह उसके साथ मारपीट करने लगे। आरोप है कि 5 मार्च 2022 को मारपीट कर उसे ससुराल से निकाल दिया गया। इसके बाद से वह मायके में रह रही हैं। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article