फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Married a girl by hide identity and religion and name then got harassed in varanasi

यूपी: धर्म और नाम गलत बता कर किया विवाह, फिर करने लगा प्रताड़ित

Thu, 28 Jan 2021 01:19 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 28 Jan 2021 01:19 PM IST
विज्ञापन
Married a girl by hide identity and religion and name then got harassed in varanasi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

वाराणसी में धर्म और नाम गलत बताकर एक युवती को प्रेमजाल में फंसा कर शादी करने के बाद प्रताड़ना के एक प्रकरण की शिकायत बुधवार को सारनाथ थाने में की गई। युवती का आरोप है कि विवाह के बाद उसका धर्मांतरण भी कराया गया। घटना की सूचना पाकर विश्व हिंदू महासंघ के नेता और कार्यकर्ता भी सारनाथ थाने पहुंचे और आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने जांच कर प्रकरण में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन


बिहार के भभुआ का मूल निवासी युवक सारनाथ थाना अंतर्गत पहड़िया क्षेत्र की गणपत नगर कॉलोनी में रह कर मोबिल बेचने का काम करता है। सिद्धिगिरी बाग क्षेत्र की युवती के अनुसार, वर्ष 2017 में वह सिगरा क्षेत्र स्थित एक ऑफिस में नौकरी मांगने गई थी, जहां उसकी मुलाकात युवक से हुई। युवक ने अपना नाम और धर्म गलत बता कर उससे दोस्ती की।
विज्ञापन


दोनों एक-दूसरे के करीब आए तो युवक ने सारनाथ स्थित शिव मंदिर में उससे शादी की। इसके बाद युवक ने युवती का नाम अपने धर्म का अनुसार रख कर उससे निकाह किया। शादी के बाद से ही पति के साथ ही सास और ससुर भी प्रताड़ित करने लगे। उस पर देह व्यापार के लिए दबाव बनाकर बात न मानने पर अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी जाती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

25 जनवरी को भी पति ने मारपीट की तो किसी तरह से वह भागकर अपने मायके पहुंची। युवती के साथ उसके भाई और मां ने मंगलवार को सरायमोहाना चौकी पर शिकायत की तो पुलिस ने युवक को पकड़ा और रात में ही छोड़ दिया। उधर, विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष सच्चिदानंद सिंह, राजू शरण और मनोज श्रीवास्तव सहित अन्य ने थाना प्रभारी से कार्रवाई की मांग की।

इस संबंध में सारनाथ थाना प्रभारी इंद्र भूषण यादव ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर प्रकरण में कार्रवाई की जाएगी। युवक पुलिस की निगरानी में हैं। यह प्रकरण धर्मांतरण या लव जिहाद से जुड़ा हुआ नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed