{"_id":"5b2bbf264f1c1bb06e8b9111","slug":"marriage-happines-turned-into-sadness-at-ballia-after-two-yuth-killed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मातम में बदली खुशियां, रात में बहन की डोली तो सुबह निकली दो भाईयों की अर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मातम में बदली खुशियां, रात में बहन की डोली तो सुबह निकली दो भाईयों की अर्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
Updated Thu, 21 Jun 2018 08:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के बलिया जिले के एक गांव शादी की खुशियां अचानक से मातम में बदल गई। फेफना थाना क्षेत्र के मन्नोपुर गांव में फुफेरे व सगे भाई के मौत के बीच बहन के शादी की रस्म अदा की गई।
एक तरफ बहन की डोली की तैयारी की जा रही थी तो दूसरी तरफ भाई के जनाजे की तैयारी हो रही थी। आलम रहा कि रात में जहां बहन की डोली निकली वहीं सुबह फुफेरा व सगे भाई की अर्थी निकली।
थाना क्षेत्र के मन्नोपुर निवासी राम सुमेर यादव की पुत्री सुमन की बारात बुधवार को नरही थाना के बड़काखेत से आनी थी। इसी बीच परिजनों को पता चला कि सुमेर यादव के पुत्र जितेंद्र यादव (20) और उसके फुआ के पुत्र विनोद यादव की रेखहा चट्टी पर सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है।
विज्ञापन
जिसके बाद खुशी की जगह सन्नाटा पसर गया। किसी तरह शादी की रस्म अदा की गई। वाकया उस समय हुआ जब मृतक युवक हल्दी रामपुर से अपने फुआ के लड़के विनोद यादव (19) के साथ बाइक से घर आ रहा था।

तेज रफ्तार स्कार्पियो ने मारी बाइक में टक्कर
मौत के बाद रखा शव
- फोटो : अमर उजाला
दोनों जैसे ही रेखहा चट्टी पर पहुंचे कि तेज गति से आ रहे स्कार्पियो ने बाइक में जोर का धक्का मार दिया। जिसकी जद में आने से जितेंद्र व विनोद गंभीर रूप से घायल हो गए।
आसपास के लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसड़ा पहुंचाया, जहां हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने विनोद को मऊ तथा जितेंद्र को वाराणसी रेफर कर दिया। विनोद ने मऊ जाते वक्त दम तोड़ दिया।
वहीं जितेंद्र भी वाराणसी जाते वक्त सैदपुर के समीप दम तोड़ दिया। बावजूद गम के साये में शादी की रस्म देर रात अदा कर बहन की डोली रात में ही विदा की गई। जैसे ही बहन की विदाई हो गई। वैसे ही घर में कोहराम मच गया। रामसुमेर के चार पुत्र एवं दो पुत्रियों में पहली पुत्री सुमन की शादी थी। मृतक जितेंद्र अविवाहित था, जो गुजरात में जेसीबी चलाता था।