फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   marriage Happines turned into sadness at ballia after two yuth killed

मातम में बदली खुशियां, रात में बहन की डोली तो सुबह निकली दो भाईयों की अर्थी

Thu, 21 Jun 2018 08:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Updated Thu, 21 Jun 2018 08:37 PM IST
विज्ञापन
marriage Happines turned into sadness at ballia after two yuth killed
यूपी के बलिया जिले के एक गांव शादी की खुशियां अचानक से मातम में बदल गई। फेफना थाना क्षेत्र के मन्नोपुर गांव में फुफेरे व सगे भाई के मौत के बीच बहन के शादी की रस्म अदा की गई।
विज्ञापन


एक तरफ बहन की डोली की तैयारी की जा रही थी तो दूसरी तरफ भाई के जनाजे की तैयारी हो रही थी। आलम रहा कि रात में जहां बहन की डोली निकली वहीं सुबह फुफेरा व सगे भाई की अर्थी निकली। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के मन्नोपुर निवासी राम सुमेर यादव की पुत्री सुमन की बारात बुधवार को नरही थाना के बड़काखेत से आनी थी। इसी बीच परिजनों को पता चला कि सुमेर यादव के पुत्र जितेंद्र यादव (20) और उसके फुआ के पुत्र विनोद  यादव की रेखहा चट्टी पर सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद खुशी की जगह सन्नाटा पसर गया। किसी तरह शादी की रस्म अदा की गई। वाकया उस समय हुआ जब मृतक युवक हल्दी रामपुर से अपने फुआ के लड़के विनोद यादव (19) के साथ बाइक से घर आ रहा था। 

तेज रफ्तार स्कार्पियो ने मारी बाइक में टक्कर

marriage Happines turned into sadness at ballia after two yuth killed
मौत के बाद रखा शव - फोटो : अमर उजाला
दोनों जैसे ही रेखहा चट्टी पर पहुंचे कि तेज गति से आ रहे स्कार्पियो ने बाइक में जोर का धक्का मार दिया। जिसकी जद में आने से जितेंद्र व विनोद गंभीर रूप से घायल हो गए।

आसपास के लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसड़ा पहुंचाया, जहां हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने विनोद को मऊ तथा जितेंद्र को वाराणसी रेफर कर दिया। विनोद ने मऊ जाते वक्त दम तोड़ दिया।

वहीं जितेंद्र भी वाराणसी जाते वक्त सैदपुर के समीप दम तोड़ दिया। बावजूद गम के साये में शादी की रस्म देर रात अदा कर बहन की डोली रात में ही विदा की गई। जैसे ही बहन की विदाई हो गई। वैसे ही घर में कोहराम मच गया। रामसुमेर के चार पुत्र एवं दो पुत्रियों में पहली पुत्री सुमन की शादी थी। मृतक जितेंद्र अविवाहित था, जो गुजरात में जेसीबी चलाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed