फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   market in varanasi

त्योहार के बाजार में खूब उमड़ रहे खरीदार

Mon, 07 Oct 2019 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
market in varanasi
वाराणसी। नवरात्र पर ग्राहकों की चहल-पहल से बाजार गुलजार है। रिटेल से लेकर ऑनलाइन तक खरीदारी की धूम मची है। दुर्गा पंडालों को देखने निकल रहे लोग भी खरीदारी का जमकर लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं। सड़कों पर दिख रहीं नई-नई बाइकें ऑटोमोबाइल सेक्टर के बूम को बताने के लिए काफी है। ज्यादा से ज्यादा खरीदारी और फायदे को लेकर रिटेल से ऑनलाइन बाजार तक उपहारों की बहार है। इलेक्ट्रानिक सामान से लेकर होजरी और आभूषण तक में भारी छूट दी जा रही है। इसको लेकर कारोबारियों में जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है। वहीं रेस्टोरेंट और माल में भी खूब भीड़भाड़ हो रही है।
विज्ञापन

प्रमुख बाजारों गोदौलिया, नई सड़क, लंका, चौक, अर्दली बाजार, मलदहिया, पांडेयपुर, लहुराबीर, दालमंडी, चेतगंज, सिगरा, रथयात्रा, लक्सा, मैदागिन, कैंटोनमेंट आदि में प्रतिष्ठान खुलते ही ग्राहकों का आना-जाना शुरू हो गया। सराफा हो या होजरी का प्रतिष्ठान महिलाओं की अच्छी खासी संख्या पहुंच रही हैं। ग्राहकों को आभूषण से लेकर कपड़ों की खरीदारी तक पर उपहार दिए जा रहे हैं। इसी प्रकार ऑटोमोबाइल बाजार में भी ग्राहकों के लिए माइलेज और रफ्तार, दो श्रेणियों में वाहनों की बिक्री की जा रही है। दूसरी ओर फर्नीचर और होम अप्लायंस में भी उत्साह दिख रहा है। इलेक्ट्रानिक सामानों का अपग्रेड वर्जन को लेकर उपभोक्ता ऑनलाइन से लेकर ऑफलाइन तक खूब खरीदारी कर रहे हैं। देर रात तक बाजारों में रौनक बनी है। फर्नीचर से जुड़े राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि त्योहार का असर बाजार पर है और अच्छी खरीदारी हो रही है। वहीं कारोबारी अजय गुप्ता ने भी बाजार में हो रही खरीदारी को संतोषजनक बताया।
विज्ञापन

ऑनलाइन खरीदारी पर लोगों की नजर
वाराणसी। ऑनलाइन कारोबार की इस समय धूम है। ग्राहकों को लुभाने के लिए ई-कॉमर्स कंपनियों ने ग्राहकों के लिए ऑफरों की झड़ी लगा दी है। कई प्रमुख ऑनलाइन प्लेटफ ार्म डिस्काउंट के साथ ही एक्सचेंज ऑफर दे रहे हैं। पूर्वांचल के हैंडीक्राफ्ट और बुनकरी के उत्पादों की देश विदेश में मांग बढ़ी है, जो काफ ी राहत देने वाला है। बनारसी साड़ी से लेकर स्टोन क्राफ्ट, लकड़ी का खिलौना, जरी-जरदोजी की भी ऑनलाइन खरीदारी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed