फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   mardar

संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग की मौत, बेटा हिरासत में

Sun, 28 Jul 2019 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
mardar
वाराणसी। सिगरा स्थित सिंधु नगर कॉलोनी में शनिवार सुबह मुन्नीलाल मौर्या (70) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को घटना स्थल पर उनके गले की माला टूटी मिली। मुहल्लेवालाें और परिजनों ने हत्या की आशंका जताई जिस पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ चेतगंज अंकिता सिंह ने भी मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

मुन्नीलाल पत्नी, दो बेटों, बहू और बेटी के साथ सिंधु नगर में रहते थे। शुक्रवार शाम नरेश और उसके छोटे भाई प्रकाश मौर्या में विवाद हुआ। इस दौरान नरेश ने अपने पिता को देख लेने की धमकी दी थी। इसकी शिकायत सोनिया पुलिस चौकी तक पहुंची। दोनों में सुलह के बाद पुलिस ने उन्हें लौटा दिया। मुन्नीलाल की पत्नी राधा देवी ने बताया कि वह प्रकाश के साथ बेटी पूनम के गले में फ ोड़े का इलाज कराने रात में सलारपुर स्थित अस्पताल गई थी। वहां पूनम को भर्ती कर लिया गया। इसी दौरान मुन्नीलाल की मौत की सूचना मिली। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट होगी।
विज्ञापन

झगड़ालू प्रवृत्ति का है नरेश
परिजनों के अनुसार, नरेश झगड़ालू प्रवृत्ति का है। नशे के लत के कारण पत्नी उसे छोड़कर मायके में रहने लगी। मुन्नीलाल की पत्नी राधा देवी व बहू पायल ने बताया कि नरेश शराब के नशे में आए दिन झगड़ा करता रहता है। कई बार शराब के पैसे न मिलने पर अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगाने की भी कोशिश की। वहीं, प्रकाश ऑटो चालक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोसियों ने दी जानकारी
स्थानीय लोगों के अनुसार, मुन्नीलाल सुबह करीब चार बजे कूड़ा फेंकने गए थे। एक घंटे बाद वह अपने बिस्तर पर बेसुध पड़े मिले। अनहोनी की आशंका पर पड़ोसियों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने देखा तो मुन्नीलाल की तुलसी की माला चौकी के नीचे टूटी पड़ी थी और नरेश वहीं पर बैठा हुआ था। इस पर उन्होंने सूचना 100 नंबर पर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed