फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   March could be four Akhilesh Rahul roadshow

चार मार्च को हो सकता है राहुल-अखिलेश का रोड शो

Mon, 27 Feb 2017 02:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी Updated Mon, 27 Feb 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
March could be four Akhilesh Rahul roadshow
यूपी, चुनाव, अखिलेश यादव, राहुल गांधी - फोटो : ani
अखिलेश यादव और राहुल गांधी चार मार्च को काशी आ सकते हैं। उनका रोड शो पुलिस लाइन से लेकर लंका तक कराने की तैयारी चल रही है। जल्द ही इसका आधिकारिक कार्यक्रम जारी होने की उम्मीद है। गठबंधन के बड़े नेताओं की नजर अब पूर्वांचल की सीटों पर है। इसी के मद्देनजर बदायूं के सांसद धर्मेंद्र यादव दो से पांच मार्च तक वाराणसी में ही डेरा डालेंगे। लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप तिवारी भी शहर में ही हैं। अखिलेश ने उन्हें शिवपुर सीट का प्रभारी बनाया है।
विज्ञापन


अखिलेश यादव और राहुल गांधी के रोड शो की तिथि पूर्व में दो बार तय होने के बाद स्थगित कर दी गई। अब नए सिरे से तारीख तय करने पर विचार किया जा रहा है। सपा सूत्रों के मुताबिक एक मार्च से वाराणसी में सपा के बड़े नेताओं का जमावड़ा होगा। आजम खां समेत कुछ अन्य नेता भी आएंगे। अखिलेश और राहुल के रोड शो के लिए फिलहाल चार मार्च की तिथि तय की गई है। इसे जल्द ही अंतिम रूप दे दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed