फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Marathon in Varanasi: When DM also ran the race along with Mary Kom, winners got prizes worth lakhs of rupees

वाराणसी में मैराथन: जब मैरीकॉम के साथ डीएम ने भी लगाई दौड़, विजेताओं को लाखों रुपये के पुरस्कार

Mon, 30 Oct 2023 04:17 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Mon, 30 Oct 2023 04:17 PM IST
सार

पांच, दस और 21 किलोमीटर की मैराथन में वाराणसी के साथ ही दिल्ली, पंजाब, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों के पांच हजार प्रतिभागी एक साथ दौड़े।

विज्ञापन
Marathon in Varanasi: When DM also ran the race along with Mary Kom, winners got prizes worth lakhs of rupees
मैराथन में मैरी कॉम को सम्मानित करते बैंक के प्रतिनिधि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्लीन और ग्रीन काशी के संदेश के साथ उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक की मैराथन रविवार को भव्यता से निकली। पांच, दस और 21 किलोमीटर की मैराथन में वाराणसी के साथ ही दिल्ली, पंजाब, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों के पांच हजार प्रतिभागी एक साथ दौड़े। ओलंपियन मैरीकॉम, डीएम एस राजलिंगम, बैंक के एमडी गोविंद सिंह, संयुक्त पुलिस आयुक्त डॉ के एजिलरसन, अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था डॉ एस चनप्पा, कैंट बोर्ड की सीईओ आकांक्षा तिवारी और वीडीए के सचिव, काशी विश्ननाथ मंदिर के सीईओ सुनील वर्मा भी प्रतिभागियों के साथ दौड़े और उनका उत्साह बढ़ाया। अलग-अलग कैटेगरी के विजेताओं को बैंक की तरफ से 10.44 लाख रुपये से ज्यादा का पुरस्कार दिया गया है। स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र भी दिया गया।

विज्ञापन

ओलंपियन मैरीकॉम और मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने रविवार की सुबह हरी झंडी दिखाकर संस्कृत विश्वविद्यालय के खेल मैदान से मैराथन के प्रतिभागियों को रवाना किया। विश्वविद्यालय परिसर से निकलकर प्रतिभागी मकबूल आलम रोड, पुलिस लाइन तिराहा, भोजूबीर से संत अतुलानंद चौराहा, सेंट्रल जेल रोड से फुलवरिया फ्लाईओवर होते हुए आई। इससे पहले लोगों को स्वच्छ काशी हरित काशी का संकल्प भी दिलाया गया।
विज्ञापन


ये रहे विजेता
पांच किलोमीटर
पुरुष


विजेता फर्स्ट रनरअप सेकेंड रनर अप वाराणसी कैटेगरी
आरिफ अली मनीष यादव आशीष            मनीष यादव
15000 11000 5100             5100

महिला

पल्लवी जगडाले संध्या यादव यमुना ब्यूटी चौहान
15000             11000 5100             5100

10 किलोमीटर

पुरुष
प्रशांत चौधरी लवप्रीत सिंह संदीप जीवारी पंकज कुमार
51000 21000 15000             21000

महिला

रेनू सिंह रीमा पटेल सोनिका रीमा पटेल

51000 21000            15000 21000
 

Marathon in Varanasi: When DM also ran the race along with Mary Kom, winners got prizes worth lakhs of rupees
उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक द्वारा आयोजित मैराथन में मैरी कॉम। - फोटो : संवाद
सेहत के लिए समय निकालें, यही सबसे बड़ी पूंजी

मुक्केबाज और ओलंपियन मैरीकॉम ने मैराथन के विजेताओं को सम्मानित किया। साथ ही सेहत पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि तनावपूर्ण जिंदगी में लोगों को अपनी सेहत के लिए समय निकालना होगा। जीवन की यही सबसे बड़ी पूंजी होती है। खान-पान के साथ ही नियमित व्यायाम भी जरूरी है। मैराथन में जिस तरह से बेटियों ने प्रतिभाग कर जीत दर्ज की है, वह एक सुखद कदम है। जीत-हार की परवाह किए बिना किसी भी खेल में प्रतिभागिता महत्वपूर्ण होता है। मैरीकॉम ने इस तरह के आयोजन के लिए उत्कर्ष स्माल फाइनेंस बैंक की टीम की सराहना की और हर साल इस तरह का आयोजन कराते रहने की बात कही।

21 किलोमीटर के मैराथन में पहला नंबर पाकर 1,51,000 रुपये का पुरस्कार जीता है। यह बड़ी उपलब्धि है। अब बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। नियमित व्यायाम, दौड़ लगाने के साथ ही खानपान पर भी ध्यान देना चाहिए। -रेनू सिंह, अमरोहा

काशी में 10 किलोमीटर वर्ग में पहला स्थान प्राप्त करके 51000 रुपये का पुरस्कार जीता है। यह गौरवांन्वित कर रहा है। -प्रशांत चौधरी, अमरोहा

ट्रैफिक पुलिस को साल भर करेंगे सहयोग: गोविंद

सड़क सुरक्षा के लिए कमिश्नरेट की ट्रैफिक पुलिस के साथ उत्कर्ष स्माल फाइनेंस बैंक साल भर काम करेगा। एमडी गोविंद सिंह ने बताया कि बैंक जगह-जगह साइनेज बोर्ड लगाने के साथ ही स्कूल और कॉलेज में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। जेब्रा क्रॉसिंग बनवाने सहित यातायात व्यवस्था संबंधी अन्य कार्यों में भी बैंक की ओर से सहयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed