फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Maoist-affected areas of Sonbhadra helicopter will use by police

सोनभद्र के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में हेलीकॉप्टर से होगी कांबिंग

Tue, 10 Jan 2017 04:08 PM IST
टीम डिजिटल, सोनभद्र
टीम डिजिटल, सोनभद्र Updated Tue, 10 Jan 2017 04:08 PM IST
विज्ञापन
Maoist-affected areas of Sonbhadra helicopter will use by police
maoist

विधान सभा चुनाव के दौरान सोनभद्र के नक्सल प्रभावित इलाकों में हेलीकॉप्टर से फोर्स कांबिग करेगी। इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग से एसपी लल्लन सिंह ने हेलीकॉप्टर की मांग की है। मतदान के दौरान हेलीकॉप्टर से फोर्स मतदान केंद्रों का भ्रमण करती रहेगी।

विज्ञापन


बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की सीमा को स्पर्श करने वाले सोनभद्र में 22 थाने हैं। इसमें से मांची, रायपुर, रामपुर बरकोनिया, विण्ढमगंज और कोन थाना पूर्ण रूप से नक्सल प्रभावित हैं। राबर्ट्सगंज विधान सभा पूर्णत: और घोरावल, दुद्धी और ओबरा विधान सभाएं आंशिक रूप से नक्सल प्रभावित हैं।
विज्ञापन


वर्तमान में बार्डर नक्सली गतिविधयां तेज हो गई है। ऐसे में  पड़ोसी प्रदेशों को स्पर्श करने वाले मतदान केंद्रों पर आठ मार्च को होने वाले विधान सभा चुनाव को संपन्न कराना पुलिस किसी चुनौती से कम नहीं मान रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव कराने के लिए एसपी ने भारत निर्वाचन आयोग से 70 कंपनी सीआरपीएफ, 40 कंपनी पीएसी के अलावा हेलीकाप्टर की मांग की है। पुलिस अधीक्षक लल्लन सिंह ने बताया कि चुनाव शुरू होने से 24 घंटे पहले नक्सल इलाकों में हेलीकाप्टर से आधुनिक असलहों से लैश सीआरपीएफ के जवान कांबिंग शुरू कर देंगे।

हेलीकाप्टर से बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और एमपी बार्डर के सीमावर्ती समस्त बूथों पर निगरानी होगी। ताकि जिले में नक्सली या अपराधी घुसकर अशांति का माहौल पैदा न कर सकें। उन्होंने बताया कि पुलिस लाइन चुर्क के अलावा अन्य जगहों पर हेलीकाप्टर को लैंडिंग कराने के लिए हेलीपैड का निर्माण कराया जाएगा।


इसके लिए स्थानों का चयन किया जा रहा है। गौरतलब हो कि वर्ष 2012 में विस चुनाव के दौरान शासन स्तर के अधिकारी, डीएम और एसपी भी हेलीकाप्टर से भ्रमण कर वोटिंग का जायजा लेते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed