फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Many villages and entered the water, falling

कई और गांवों में घुसा पानी, संपर्क टूटा

Thu, 25 Aug 2016 02:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 25 Aug 2016 02:15 AM IST
विज्ञापन
Many villages and entered the water, falling
बाढ़
गंगा, गोमती और वरुणा के जलस्तर में लगातार उफान के चलते बाढ़ पीड़ित गांवों में दुश्वारियां बढ़ती ही जा रही हैं। साथ ही बुधवार को कई और गांवों में बाढ़ का पानी घुसने से लोग सुरक्षित ठिकानों की ओर पलायन करने लगे हैं। चौबेपुर और रोहनिया क्षेत्र डेढ़ दर्जन अधिक गांवों में पानी घुस गया है। वहीं, करसड़ा में चितईपुर-अदलपुरा मार्ग डूब गया। खतरे को देखते हुए एसडीएम ने इस मार्ग पर आवागमन प्रतिबंधित कर दिया है।
विज्ञापन


चौबेपुर संवाददाता के अनुसार गंगा में बाढ़ से बुधवार को शिवदशा गांव में घुसने से अफरातफरी मच गइ। परनापुर, बर्थरा कला मार्ग डूब जाने से गांव का संपर्क टूट गया है। घरों में पानी घुसने के साथ ही सैकड़ों एकड़ फसल डूब गई है। सरसौल, लुठा, परनापुर, मुरीदपुर, गौरा उपरवार, चंद्रावती, रामपुर, ढकवा और कैथी आदि गाँवों में भी पानी घुस गया है। गौराउपरवार स्थित मौनी बाबा आश्रम, मल्लाह, यादव और हरिजन बस्ती में पानी हिलोरें मारने लगा है।
विज्ञापन


चिरकिटहवा नार से बाढ का पानी बहरामपुर गांव में भी पहुंच गया है। वहीं नाद और गोमती के बाढ़ से घिरे पिपरी गांव में डीएम के निर्देश पर राहत कार्य में कुछ तेजी आई है। बुधवार को पुलिस के कहने पर गांव के 200 लोग हरिहरपुर, मठिया गांव में पहुंचकर शरण ली। वहीं, गोमती में उफान से अजांव, बर्थरा खुर्द, गरथौली, मठिया, भगवानपुर, कुर्सिया, टेकुरी, लक्ष्मीसेनपुर और राजवारी गांव में पानी घुस चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहनिया संवाददाता के अनुसार गंगा के बाढ़ का पानी बुधवार को करसड़ा में चितईपुर-अदलपुरा मार्ग डूब गया। बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे एसडीएम राजातालाब त्रिभुवन राम खतरे को देखते हुए इस मार्ग पर यातायात पर रोक लगा दी। साथ ही उन्होंने शांहशापुर, तिलंगा, जमुनी, मरुई, सिहोरवा, करसड़ा, बेटावर, माधोपुर और छितौनी कोट गांव में बाढ़ पीड़ितों में राहत सामग्री का वितरण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed