फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Many trains canceled till 26 December due to various reasons

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: विभिन्न कारणों से 26 दिसंबर तक कई ट्रेंनें निरस्त, कुछ के बदले गए मार्ग, करना है सफर तो पढ़ लें ये खबर

Wed, 22 Dec 2021 12:46 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 22 Dec 2021 12:46 AM IST
सार

ट्रेन संख्या 05169-70 वाराणसी सिटी-बलिया स्पेशल और ट्रेन संख्या 01748-49 बनारस-भटनी स्पेशल ट्रेन 22 और 26 दिसंबर को निरस्त रहेगी। साथ ही ट्रेन संख्या-15008 लखनऊ -वाराणसी सिटी एक्सप्रेस को नियंत्रित करके चलाया जाएगा।

विज्ञापन
Many trains canceled till 26 December due to various reasons
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल में किसानों के रेल रोको आंदोलन के चलते कई ट्रेनों को निरस्त किया गया है। इसमें वाराणसी से गुजरने वाली ट्रेन भी शामिल हैं। हावड़ा से जम्मू को जाने वाली ट्रेन संख्या 13005 अमृतसर मेल बुधवार व ट्रेन संख्या 13151 कोलकाता जम्मूतवी बृहस्पतिवार को निरस्त रहेगी।

विज्ञापन


वहीं अंबाला रेल मंडल में नान इंटरलॉक कार्य के चलते पूर्वोत्तर रेलवे की दरभंगा से 23 दिसंबर को चलने वाली 15211 दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस, अमृतसर से 25 दिसंबर  को चलने वाली 15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
विज्ञापन


 इसके साथ ही जम्मूतवी से 21 दिसंबर को चलने वाली 15098 जम्मूतवी-भागलपुर एक्सप्रेस जम्मूतवी के स्थान पर लक्सर से, श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा से 22 दिसंबर को चलने वाली 15656 श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-कामाख्या एक्सप्रेस श्रीमाता वष्णो देवी कटरा के स्थान पर बरेली से चलायी जाएगी। अमृतसर से 22 दिसंबर को चलने वाली 12204 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस अमृतसर के स्थान पर नई दिल्ली से चलाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बलिया और भटनी स्पेशल 22 और 26 दिसंबर को निरस्त 

पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल से संचालित होने वालीसैदपुर-औड़िहार रेलखंड और सारनाथ-कादीपुर रेलखंड पर निर्माण कार्य के चलते 22 और 26 दिसंबर को ब्लॉक लिया गया है। इसके चलते संबंधित दिनों में रूट से गुजरने वाली ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

जिसमें ट्रेन संख्या 05169-70 वाराणसी सिटी-बलिया स्पेशल और ट्रेन संख्या 01748-49 बनारस-भटनी स्पेशल ट्रेन 22 और 26 दिसंबर को निरस्त रहेगी। साथ ही ट्रेन संख्या-15008 लखनऊ -वाराणसी सिटी एक्सप्रेस को नियंत्रित करके चलाया जाएगा। यह जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने दी है।  

तीन और पांच जनवरी को नही चलेगी तप्तीगंगा एक्सप्रेस

उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन की ओर से नैनी-प्रयागराज छिंवकी रेलखंड पर तीसरी लाइन बिछाई जानी है। कार्य के मद्देनजर इधर से गुजरने वाली ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। इसके चलते वाराणसी से गुजरने वाली अप सूरत-छपरा तप्तीगंगा एक्सप्रेस तीन जनवरी को प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी। वहीं, डाउन छपरा-सूरत तप्तीगंगा एक्सप्रेस को पांच जनवरी को प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी। यह जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने दी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed