फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   many train cancle and many train route changed who begain from varanasi

रेल यात्रियों की बढ़ीं मुश्किलें, वाराणसी से चलने वाली कई ट्रेनें निरस्त, कई के मार्ग बदले

Fri, 14 Sep 2018 10:28 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 14 Sep 2018 10:28 AM IST
विज्ञापन
many train cancle and many train route changed who begain from varanasi
अगर आप आने वाले दिनों में ट्रेन से सफर करने की योजना बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए जरूरी है।यात्री सुविधाओं के लिए वाराणसी मंडल के दारागंज-इलाहाबाद सिटी स्टेशनों के मध्य निर्माण कार्य के लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके चलते गाड़ियों का निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन, शार्ट टर्मिनेशन व री-शेड्यूलिंग किया गया है। 14, 16 व 22 सितंबर को चलने वाली मंडुवाडीह-इलाहाबाद सिटी-मंडुवाडीह अप डाउन सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी।
विज्ञापन


   लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 13, 15 व 21 सितंबर को चलने वाली लोकमान्य तिलक टर्मिनस-दरभंगा एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग इलाहाबाद जंक्शन-इलाहाबाद सिटी-वाराणसी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग इलाहाबाद जंक्शन-भदोही-वाराणसी के रास्ते चलाई जाएगी।
विज्ञापन


सिकंदराबाद से 13, 15 व 21 सितंबर को चलने वाली सिकंदराबाद-दानापुर एक्सप्रेेस परिवर्तित मार्ग इलाहाबाद जंक्शन- भदोही-वाराणसी के रास्ते चलाई जायेगी।आनंद विहार टर्मिनस से 15 सितंबर को चलने वाली आनंद विहार टर्मिनस-बलिया एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग इलाहाबाद जंक्शन-भदोही-वाराणसी के रास्ते चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, हावड़ा से 13,15 व 21 सितंबर को चलने वाली हावड़ा-इलाहाबाद एक्सप्रेस मंडुवाडीह में टर्मिनेट होगी। वहीं मंडुवाडीह से 22 सितंबर को चलने वाली मंडुवाडीह-जबलपुर एक्सप्रेस मंडुवाडीह से 270 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed