फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   many roads in varanasi city are in bad condition after rain lives in danger

वाराणसी: बारिश के बाद शहर की अधिकतर सड़कें बदहाल, खतरे में जान, मौन हैं जिम्मेदार

Thu, 30 Sep 2021 03:27 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 30 Sep 2021 03:27 PM IST
सार

जब प्रमुख पर्व नवरात्र, दुर्गापूजा और दशहरा आने वाले हैं। वरुणापार इलाके में पांडेयपुर चौराहे से लेकर आजमगढ़ मार्ग हो या फिर पांडेयपुर चौराहे से आशापुर मार्ग की सर्विस लेन, सब खराब है। 

विज्ञापन
many roads in varanasi city are in bad condition after rain lives in danger
रोड की हालत खराब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बारिश के बाद वाराणसी शहर की अधिकतर सड़कें खराब हो चुकी हैं। ज्यादातर सड़कों पर गड्ढे बन गए हैं, गिट्टियां उखड़ गई हैं। लोगों का चलना दुश्वार है मगर लोक निर्माण विभाग के जिम्मेदार मौन हैं। यह हाल तब है, जब प्रमुख पर्व नवरात्र, दुर्गापूजा और दशहरा आने वाले हैं। वरुणापार इलाके में पांडेयपुर चौराहे से लेकर आजमगढ़ मार्ग हो या फिर पांडेयपुर चौराहे से आशापुर मार्ग की सर्विस लेन, सब खराब है। लोग जान जोखिम में डालकर आवागमन कर रहे हैं। 

विज्ञापन


पांडेयपुर से आजमगढ़ मार्ग गड्ढों में तब्दील
पिछले दिनों हुई बारिश के बाद पांडेयपुर चौराहे से लेकर आजमगढ़ मार्ग बदहाल है। लगभग एक साल से सड़क खराब है। बीच में लोक निर्माण विभाग ने गिट्टी और मिट्टी डालकर गड्ढों को भरा था, मगर बारिश में भारी वाहनों के दबाव के चलते फिर सड़क खराब हो गई है। चौराहे से लेकर लालपुर तक सड़क पर धूल उड़ रही है। लोग जैसे-तैसे आवागमन कर रहे हैं। इससे क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश है। 

विज्ञापन

सर्विस रोड पर गड्ढे ही गड्ढे

पांडेयपुर चौराहे से फ्लाईओवर के नीचे दोनों ओर की सर्विस रोड पर गड्ढे ही गड्ढे ही है। सर्विस रोड करीब एक साल से खराब है लेकिन लोक निर्माण विभाग की नजर इस पर नहीं है। हाल यह है कि सड़क का पता नहीं है। उखड़ी गिट्टियों और गड्ढों के बीच किसी तरह लोग आ जा रहे हैं। फ्लाईओवर के नीचे पांडेयुपर पुलिस चौकी के ठीक सामने करीब दो महीने पहले सीवेज लाइन ठीक करने के लिए गड्ढा खोदा गया था। इसके बाद उसे गिट्टी डालकर भर दिया गया लेकिन सड़क अब तक नहीं बनी है। 

 जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने कहा कि  शहर में गड्ढा मुक्ति अभियान की शुरुआत हो गई है और दीपावली से पहले सभी सड़कें चकाचक हो जाएंगी। लोक निर्माण सहित अन्य विभागों के कामों की निगरानी कराई जा रही है। इसमें लापरवाही सामने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बोले पार्षद, नहीं सुन रहे अधिकारी

पांडेयपुर चौराहे से लेकर आजमगढ़ मार्ग पर लालपुर तक की सड़क काफी दिनों से खराब है। कई बार पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से शिकायत दर्ज कराई गई लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। -अशोक कुमार मौर्या, पार्षद, पांडेयपुर

सड़क निर्माण के लिए शासन से धन जारी किया जाता है लेकिन स्थानीय स्तर पर अधिकारियों की लापरवाही से सड़क मरम्मत का काम नहीं हो रहा है। फ्लाईओवर के नीचे सर्विस रोड की हालत महीनों से खराब है। नई बस्ती मार्ग पर भी चलना मुश्किल है। -जय सोनकर, पार्षद नई बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed