{"_id":"1d7bb2520956ed7f0f52781f868a0fac","slug":"many-protests-in-the-city-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विरोध की आंच से तपा शहर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विरोध की आंच से तपा शहर
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी।
Updated Fri, 04 Mar 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर गुरुवार को विरोध की आंच से तपा। कहीं महिला उत्पीड़न, आरोपियों की गिरफ्तारी न होने और महंगाई के खिलाफ आवाज उठी तो कहीं चिकित्सा सुविधाओं की बदहाली का मुखर विरोध हुआ। धरना-प्रदर्शन, चक्काजाम, जुलूस और नारेबाजी के सिलसिले के बीच तल्ख होते माहौल को संभालने और सड़कों पर आवागमन सामान्य बनाने में पुलिस कर्मियों को जमकर पसीना बहाना पड़ा। प्रदर्शनकारियों के हुजूम के चलते जगह-जगह ट्रैफिक बाधित होने से राहगीरों को भी घंटों परेशान होना पड़ा।
आप कार्यकर्ताओं ने निकाला जुलूस
वाराणसी। सुंदरपुर नेवादा स्थित आप कार्यालय के सामने पार्टी कार्यकर्ताओं पर हुए हमले केे मामले में नामजद भाजपा नेताओं की गिरफ्तारी न होने के विरोध में गुरुवार को आप कार्यकर्ताओं ने लंका स्थित मालवीय प्रतिमा से रविदास गेट तक जुलूस निकाला। रविदास गेट के समीप पुलिस ने आप कार्यकर्ताओं को लंका थाने की ओर बढ़ने से रोका तो सभी गिरफ्तारी देने पर अड़ गए।
पुलिस के पास सभी की गिरफ्तारी के लिए पर्याप्त वाहन ही नहीं थे, लिहाजा किसी की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी। इस दौरान आप के पूर्वांचल संयोजक संजीव सिंह, आलोक त्रिपाठी, मुकेश सिंह, राजेंद्र सिंह, बृजेश सक्सेना, कमलेश दूबे, मोहसिना परवीन, डॉ. बचाऊ, माया सोनकर आदि रहे।
विज्ञापन
महिला उत्पीड़न और महंगाई के विरोध में धरना
वाराणसी। महिला उत्पीड़न और महंगाई के विरोध में गुरुवार को लहुराबीर स्थित आजाद पार्क में जन कल्याण परिषद की अगुवाई में आमजन ने धरना दिया। इस दौरान हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार के आम बजट में पूर्वांचल और बुंदेलखंड की उपेक्षा की गई है, कोई पैकेज नहीं दिया गया है।
बजट से बनारसी पान के कारोबार पर भी विपरीत असर पड़ेगा। कहा गया कि केंद्र सरकार महिला उत्पीड़न और भ्रूण हत्या की बढ़ती घटनाओं पर प्रभावी तरीके से अंकुश नहीं लगा पा रही है। इस दौरान परिषद के प्रदेश अध्यक्ष गंगा सहाय पांडेय, भोलानाथ त्रिपाठी, सिद्धनाथ शर्मा, नेहरू पांडेय, इंदिरा वर्मा, रेखा मिश्रा, पिंकी गुप्ता, दीपिका सिंह, मो. इमरान, अब्दुल हाफिज, राजकुमारी जायसवाल, बाबू अंसारी, नसीर अहमद, जमा भाई आदि रहे।
सीटी स्कैन सेंटर पर तालाबंदी, छात्र बेमियादी धरने पर
बीएचयू अस्पताल स्थित सीटी स्कैन सेंटर का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। गुरुवार को छात्रों ने सुबह सात बजे ही सिटी स्कैन सेंटर पर तालाबंदी कर दी और बेमियादी धरने पर बैठ गए। छात्र पीपीपी मॉडल पर चल रहे सिटी स्कैन सेंटर की पार्टनरशिप खत्म करने की मांग कर रहे हैं।
छात्रों के धरने के चलते मरीजों को परेशानियाें से दो-चार होना पड़ा। हालांकि यहां जांच के लिए आने वाले मरीजों को छात्रों ने ट्रामा सेंटर की राह दिखाई लेकिन जानकारी न होने से तमाम मरीज वापस लौट गए।
सर सुंदरलाल अस्पताल बीएचयू स्थित सीटी स्कैन सेंटर में वित्तीय अनियमितता और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए गुरुवार को छात्रों ने सीटी स्कैन सेंटर पर ताला जड़ दिया और वहीं धरने पर बैठ गए। छात्रों ने रविवार को भी इसी मुद्दे पर यहां धरना दिया था और विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की थी कि 64 स्लाइस सीटी स्कैन से पीपीपी मॉडल के तहत करार खत्म किया जाए।
उनका आरोप है कि बीएचयू के साथ इस कंपनी का करार सात महीने पहले ही खत्म हो गया है। बिना किसी टेंडर को आमंत्रित किए करार को पुन: स्वीकृति दे दी गई है। इस करार को फौरन खत्म किया जाना चाहिए। मौके पर पहुंचकर चीफ प्राक्टर प्रो. सत्येंद्र सिंह और आईएमएस निदेशक प्रो. वीके शुक्ला ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया लेकिन छात्र बिना किसी कार्रवाई के मानने को तैयार नहीं हुए।