फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   many Projects worth crores will be completed every month in Varanasi before up elections 2021 public will get relief with Facilities

सुविधाओं को लगेंगे पंख: वाराणसी में हर महीने पूरी होंगी करोड़ों की परियोजनाएं, आम जनता मिलेगी राहत

Fri, 30 Jul 2021 03:34 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 30 Jul 2021 03:34 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में पूरी होने वाली परियोजनाओं की निगरानी शासन स्तर पर की जा रही है। इसके तहत शहर के सभी विकास कार्यों को पूर्ण करने के साथ ही रुके हुए कामों को भी तेज किया गया है। विकास कार्यों की शुरुआत होने से आम जनता को चुनाव से पहले राहत मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
many Projects worth crores will be completed every month in Varanasi before up elections 2021 public will get relief with Facilities
गोदौलिया से दशाश्वमेध के बीच बना गौरव पथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विकास परियोजनाओं के जरिए इस साल वाराणसी में सुविधाओं को पंख लगने वाले हैं। पिछले सालों में शिलान्यास हुई परियोजनाएं अब पूरी होने लगी हैं और अब जुलाई में 1424.42 करोड़ रुपए की 14 परियोजनाएं पूरी कर ली गई हैं। इसके साथ ही अगस्त महीने के लक्ष्य को पाने के लिए प्रशासन जुट गया है। शहर में हर महीने एक दर्जन से ज्यादा बड़ी परियोजनाएं लोकार्पण के लिए तैयार होंगी। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में पूरी होने वाली परियोजनाओं की निगरानी शासन स्तर पर की जा रही है। इसके तहत शहर के सभी विकास कार्यों को पूर्ण करने के साथ ही रुके हुए कामों को भी तेज किया गया है। विकास कार्यों की शुरुआत होने से आम जनता को चुनाव से पहले राहत मिलने की उम्मीद है। ऐसे में प्रशासन पूरी हो रही इन परियोजनाओं के लोकार्पण के लिए अब हर महीने तैयारी करेगा।
विज्ञापन


दरअसल, अगस्त से दिसंबर 2021 तक 3879.49 करोड़ रुपए की 62 परियोजनाएं पूर्ण हो जाएंगी। इन परियोजनाओं के पूरा होने के साथ ही इसकी पूरी रिपोर्ट शासन और प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजी जाएगी। यहां बता दें कि कोेरोना काल के दौरान पूरी हुई करीब 15 सौ करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 जुलाई को दी थी। अब अगस्त और सितंबर महीने में भी लोकार्पण की तैयारी में प्रशासन जुट रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गाजीपुर जाना होगा आसान, गौरव पथ भी खुलेगा

जुलाई महीने में पूरी होने वाली परियोजनाओं में ज्यादातर सीधे आम पब्लिक की सुविधाओं से जुड़ी हैं। करीब पांच सौ करोड़ रुपये की लागत से वाराणसी-गाजीपुर फोरलेन चौड़ीकरण काम किया जा रहा है। इस काम के पूरा होने से वाराणसी से गाजीपुर की राह आसान होगी। गोदौलिया से दशाश्वमेध के बीच बने गौरव पथ को भी तैयार कर लिया गया है। करीब 10 करोड़ रुपये की परियोजना में गोदौलिया से दशाश्वमेध के बीच की सड़क को पर्यटकों के लिए खास तैयार किया गया है।

हिट स्टेशन की तर्ज पर बनी इस सड़क को चुनार के पत्थरों से सजाया गया है और पर्यटकों के लिए सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है। इसके अलावा बीएचयू में 200 कक्ष महिला छात्रावास, वरुणा नदी के चैनेलाइजेशन एवं तटीय विकास का काम भी पूरा होने की कगार पर है। रमना एसटीपी और रामनगर एसटीपी की खामियों को दूर करने की प्रक्रिया भी अंतिम दौर में है।

मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने कहा कि  परियोजनाओं को समय से पूरा कराने के साथ ही उसका सत्यापन कराया जा रहा है। जुलाई में पूरी हो रही परियोजनाओं की रिपोर्ट मांगी गई है और उनका भौतिक सत्यापन कराया जाएगा। इसके बाद शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।

कचहरी की पार्किंग समस्या होगी दूर

सर्किट हाउस परिसर में निर्माणाधीन भूमिगत पार्किंग का काम भी 15 अगस्त से पहले पूरा करने की उम्मीद है। 19 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाली इस पार्किंग में 204 वाहनों के खड़े होने की क्षमता है। इसमें लोवर बेसमेंट में 63 कार और 60 मोटरसाइकिल खड़ी हो सकेंगी। इसके अलावा अपर बेसमेंट में 50 कार और 26 बाइक खड़ी करने की सुविधा होगी। इससे कचहरी पर पार्किंग की समस्या दूर होने के साथ ही सड़कों पर लगने वाले जाम से निजात मिलेगी।

एक नजर में 
- जुलाई, 2021 में 1424.42 करोड़ रुपए की 14 परियोजनाएं पूरी होंगी
- अगस्त से दिसंबर 2021 तक 3879.49 करोड़ रुपए की 62 परियोजनाएं होंगी पूरी 

आने वाले महीनों में पूरी होने वाली प्रमुख परियोजनाएं

- जौनपुर- वाराणसी और आजमगढ़- वाराणसी का फोरलेन चौड़ीकरण
- बाबतपुर-कपसेठी-भदोही मार्ग पर आरओवी और कालिकाधाम पर वरुणा नदी पर पुल निर्माण
- लहरतारा-फुलवरिया मार्ग पर दो आरओवी व फोरलेन सड़क निर्माण परियोजना
- टाउन हॉल में पार्क और भूमिगत पार्किंग निर्माण
- शहर की सीवर व्यवस्था सुधारने वाले शाही नाला का जीर्णोद्धार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed