फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   many programmes in varanasi before NRI summit

प्रवासी भारतीय सम्मेलन के लिए काशी में धार्मिक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की बहार, इस दिन होगा शंखनाद

Tue, 02 Oct 2018 04:47 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 02 Oct 2018 04:47 PM IST
विज्ञापन
many programmes in varanasi before NRI summit
बनेगा ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों का थ्रीडी मॉडल - फोटो : self
अगले वर्ष जनवरी में वाराणसी में होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन में जनसहभागिता के लिए 13 अक्तूबर से 100 दिन का अभियान शुरू किया जाएगा। इसमें प्रत्येक दिन शहर में धार्मिक, सांस्कृतिक सहित अन्य आयोजन किए जाएंगे। प्रवासी भारतीय सम्मेलन के कार्यक्रमों का शुभारंभ 10 अक्तूबर से किया जाना था। मगर, 100 दिन के अभियान के चलते अब इसकी शुरुआत 13 अक्टूबर से की जाएगी। अस्सी घाट पर 13 अक्तूबर को प्रशासन शहर के विभिन्न संगठनों के साथ इसकी शुरुआत करेगी।
विज्ञापन


इस कार्यक्रम को शंखनाद का नाम दिया गया है। इसके बाद शहर के स्कूलों, चौराहों, घाटों सहित अन्य सार्वजनिक जगहों पर प्रत्येक दिन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें पदयात्रा से लेकर नाव रैली की भी योजना बनाई गई है। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि 10 अक्तूबर की बजाय अब 13 अक्तूबर से कार्यक्रमों की शृंखला शुरू होगी।
विज्ञापन


मेहमानवाजी के लिए चलाया जाएगा अभियान
काशी आतिथ्य के तहत प्रवासियों को घरों में ठहराने की योजना के तहत प्रशासन अब विभिन्न संगठनों के साथ अभियान चलाएगा। इसमें संगठनों को पीबीडी एप पर पंजीकरण का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इसमें प्ले स्टोर पर पीबीडी वाराणसी टाइप करने पर ऐप आएगा। उसे डाउनलोड करने के बाद उसमें डिटेल भरनी है और घर का फोटो अपलोड किया जाना है। इसके बाद एक वन टाइम पासवर्ड रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आएगा। इससे पंजीकरण कराया जा सकता है। पंजीकरण कराने वाले परिवारों का सत्यापन प्रशासन की ओर से कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

देव दीपावली से राम नवमी तक आयोजित होगी सुरगंगा

 राजघाट पर आयोजित होने वाली सुरगंगा इस बार 143 दिन की होगी, जो देव दीपावली से लेकर राम नवमी तक चलेगी। इसमें शहरवासियों और शहर के कलाकारों को जोड़ने और इसकी पहचान विश्व पटल पर लाने की बात कही गई, ताकि काशी की धर्म संस्कृति के बारे में लोग जान सके। पिछले साल 43 दिन तक सुरगंगा कार्यक्रम चला था।

इसमें बड़े-बड़े कलाकारों ने हिस्सा लिया था, जिनमें गायिका आशा भोसले भी आई थीं। इसमें कुल 4000 कलाकारों ने भाग लिया था। इस बार यह आयोजन 143 दिन का होगा। देव दीपावली 23 नवंबर से शुरू होकर यह कार्यक्रम 13 जनवरी तक चलेगा। इसके बाद 14 जनवरी को विराम, वहीं फिर 15 जनवरी से शुरू होकर 14 अप्रैल तक चलेगा। संदीप पंड्या ने बताया कि अभी कलाकार अगली बैठक में तय किए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed