फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   many people died in chandauli truck accident

यूपी: चंदौली में पशु लदा ट्रक घर में घुसा, एक ही परिवार के सात लोगों की मौत

Wed, 02 Jan 2019 11:37 AM IST
अर्पना दुबे न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली Published by: अर्पना दुबे Updated Wed, 02 Jan 2019 11:37 AM IST
विज्ञापन
many people died in chandauli truck accident
truck accident

नए साल की शु्रुआत एक परिवार के लिए काल बन गई। उत्तर प्रदेश के चंदौली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिले के इलिया थाना क्षेत्र के मालदह गांव में मंगलवार तड़के पशुओं से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर कच्चे मकान में जा घुसा। हादसे में घर में सो रहे एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन




ट्रक पलटते ही गांव में कोहराम मच गया। मृतकों में तीन बच्चे एक पुरुष दो महिला शामिल हैं। घटना में गंभीर घायल दो लोगों को जिला अस्पताल भेजा गया। सूचना के बाद भी पुलिस घटना के 4 घंटे बाद मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेने की कोशिश की दो ग्रामीणों ने दौड़ा लिया। पथराव के कारण पुलिस पीछे हट गई। ग्रामीण डीएम के पहुंचने पर ही शव को उठाने देने पर अड़े हैं। इसके बाद डीएम और एसपी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने सीओ के खिलाफ पत्र शासन को लिखा जबकि थानाध्यक्ष सहित एसआई और पांच पुलिस कर्मी और डायल 100 पर तैनात पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। वहीं डीएम ने मृतक के परिजनों को पांच लाख रुपए मुआवजा देने, एक सदस्य को नौकरी देने और प्रधानमंत्री आवास देने की घोषणा की। 

many people died in chandauli truck accident
घटना के बाद पहुंचे अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
यूपी- बिहार के बॉर्डर पर स्थित मालदह गांव में सड़क किनारे कल्लू राम का परिवार कच्चे मकान में रहता था। सोमवार की रात परिवार के सात लोग मड़ई में सो रहे थे। रात में उधर से पशुओं से भरा ट्रक गुजरा।

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने ट्रक का पीछा किया तो ट्रक ड्राइवर तेज रफ्तार में ट्रक भगाने लगा। इसी दौरान उसका स्टेयरिंग से नियंत्रण छूट गया और ट्रक कल्लू राम के कच्चे मकान में जा घुसा।

हादसे में कल्लू राम की पत्नी श्यामा देवी (60), रामकिशुन (27), सुहागिन (25), रामकिशुन के चार बच्चे गोलू (3), मोलू (5), मुन्नी (4) और निशा (8) की मौत हुई है। घर के मुखिया कल्लू राम सिवान में सोए थे, जिससे उनकी जान बच गई। अब परिवार में कल्लू राम और एक बेटा मुनीम बचे हैं। हादसे के बाद चालक भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed