फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Many people annoyed by carbon powders

कार्बन पाउडर उड़ने से सैकड़ों लोग परेशान, बच्चों से बूढ़े तक की तबियत हुई खराब

Mon, 15 Apr 2019 06:54 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेणुकूट(सोनभद्र)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेणुकूट(सोनभद्र) Published by: vivek shukla Updated Mon, 15 Apr 2019 06:54 AM IST
विज्ञापन
Many people annoyed by carbon powders

मुर्धवा इलाके में स्थित एक ग्रुप की बिड़ला कार्बन कंपनी ने जमकर खतरनाक केमिकल युक्त कार्बन पाउडर उड़ाया। कई घंटों से उड़ रहे कार्बन पाउडर से पूरे नगर में हड़कंप मचा हुआ है। बारिक कार्बन पाउडर की मोटी परत छतों, घरों के अंदर सहित वाहनों पर जमा हो गया हैं वहीं इसके जद में आने से कईयों के चेहरे काले हो गए तो सैकड़ों लोग कार्बन की बारिश में लथपथ हो भींग गए।

विज्ञापन


इस दौरान उल्टी,बेचैनी और शरीर में खुजलाहट से लोग परेशान रहे। रविवार दोपहर में कार्बन प्लांट से केमिकल युक्त कार्बन पाउडर हवा में उड़ना शुरु हुआ तो लोगों ने हमेशा की तरह नियमित कार्बन उड़ने की प्रक्रिया मानी लेकिन तीन-चार घंटे बाद भी हवा में उड़ता रहा। शाम होते होते स्थिति भयावह होने लगी। मुर्धवा,खाड़पाथर,रेणुकूट कार्बन की चपेट में आ गया। कार्बन के बारीक कण हवा के साथ लोगों के घरों में पहुंच गया वहीं साप्ताहिक बाजार के दिन खरीदारी कर रहे लोग काले हो गए।
विज्ञापन


शरीर पर कार्बन के पाउडर चिपकने से लोग बेचैन नजर आए। खुजलाहट, उल्टी और बेचैनी से त्रस्त लोग कार्बन कंपनी और प्रशासन को कोसते रहे। मुर्धवा गांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य अजय राय ने कार्बन उड़ने की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर किया है। और उन्होने उप जिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी को भी कंपनी द्वारा किए जा रहे हरकत से अवगत कराया। अजय राय ने बताया कि यहां स्थापित औद्योगिक कंपनियां केवल लोगों को प्रदूषण का जहर परोस रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों के जान से खिलवाड़ कर कंपनियां यहां के हवा और जिंदगी में जहर घोल दिया है। जिला प्रशासन, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व सरकारी एजेंसियां इन कंपनियों द्वारा लोगों के जीवन से खिलवाड़  के बाद भी आंखें मूंदे बैठी हैं। कई बार शिकायत किए जाने के बाद भी प्रदूषण फैला रहे इस कंपनी पर कोई कार्रवाई नहीं होना जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed