फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Many patients shifted to other hospitals including BHU, relatives were disturbed by information received from private hospitals in the evening 

वाराणसी :बीएचयू समेत अन्य अस्पतालों में शिफ्ट हुए कई मरीज, शाम को निजी अस्पतालों से मिली सूचना से मचा हड़कंप

Thu, 22 Apr 2021 11:45 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 22 Apr 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Many patients shifted to other hospitals including BHU, relatives were disturbed by information received from private hospitals in the evening 
वाराणसी में बृहस्पतिवार को गिलटबाजार स्थित एक निजी चिकित्सालय के मुख्य द्वार पर चस्पा हाउस फुल का पर्चा। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी में निजी कोविड हास्पिटल में ऑक्सीजन खत्म होने और भर्ती मरीजों को निकाले जाने के खबर के बाद से हड़कंप मचा रहा। मरीज और उनके परिजन ऑक्सीजन वाले बेड की तलाश में लगे रहे। आननफानन में मरीजों को बीएचयू अस्पताल में शिफ्ट किया गया, लेकिन अभी भी ऑक्सीजन का संकट बना हुआ है।

विज्ञापन


जिले के कई निजी अस्पतालों में आईसीयू में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे कई मरीजों के परिजन पर्याप्त ऑक्सीजन ना होने की बृहस्पतिवार शाम को सूचना मिलने के बाद से परेशान रहे। इस बीच सरकारी और निजी अस्पतालों से कई मरीजों को बीएचयू ट्रामा सेंटर में शिफ्ट किया गया। गिलट बाजार स्थित त्रिमूर्ति हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों को शाम को ऑक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था ना होने की जानकारी दी गई तो उनके परिजन परेशान हो गए।

विज्ञापन

Many patients shifted to other hospitals including BHU, relatives were disturbed by information received from private hospitals in the evening 
मंडलीय अस्पताल की इमरजेंसी में बेड नही मिला तो कुर्सी पर आक्सीजन लगाकर बैठी वृद्ध महिला। - फोटो : अमर उजाला

उधर बनारस मेडिसिटी हॉस्पिटल सहित अन्य अस्पतालों से भी मरीजों को ऑक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था ना होने की जानकारी दी गई थी। त्रिमूर्ति हास्पिटल के निदेशक डॉक्टर राममूर्ति सिंह ने बताया कि अस्पताल में भर्ती मरीजों के इलाज में ऑक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था न होने की वजह से ही छह से सात मरीजों को बीएचयू जाने को कहा गया। उधर बीएचयू ट्रामा सेंटर के प्रोफेसर इंचार्ज संजीव गुप्ता ने बताया कि जिला प्रशासन से बातचीत के बाद पहले जहां 50 बेड का वार्ड शुरू किया गया था, वहीं अब 40 और बढ़ा दिए गए हैं। 

जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि त्रिमूर्ति हॉस्पिटल सहित अन्य अस्पतालों में ऑक्सीजन खत्म होने की वजह से कई मरीजों को बीएचयू में शिफ्ट कराया गया। जिले में ऑक्सीजन की पर्याप्त आपूर्ति की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए आपूर्ति करने वाली एजेंसियों से बातचीत चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed