{"_id":"66c46fd8979fa198e807a914","slug":"many-lakhs-stolen-from-four-houses-including-je-and-two-bank-managers-in-varanasi-2024-08-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चोरों का दुस्साहस: एक जेई और दो बैंक मैनेजर सहित चार घरों को बनाया निशाना, लाखों का रुपये की लगाई चपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों का दुस्साहस: एक जेई और दो बैंक मैनेजर सहित चार घरों को बनाया निशाना, लाखों का रुपये की लगाई चपत
Tue, 20 Aug 2024 03:59 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 20 Aug 2024 03:59 PM IST
सार
वाराणसी में चोरों का साहस इस कदर बढ़ गया है कि रक्षाबंधन मनाने गई मकान मालकिन और तीन किरायेदारों के बंद घर को निशाना बना दिया। घर में रखे लाखों रुपये के आभूषण व अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन
मौके पर छानबीन करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी जिले के तरना क्षेत्र की शांति विहार कॉलोनी से रक्षाबंधन का पर्व मनाने गई मकान मालकिन आभा यादव और उनके यहां किराये पर रहने वाले एक जेई व दो बैंक मैनेजर के घर का ताला तोड़कर चोर लाखों रुपये मूल्य के आभूषण चुरा ले गए। साक्ष्य मिटाने की नीयत से चोर टीवी के सेटअप बॉक्स और वाईफाई के बॉक्स को सीसी कैमरे का डीवीआर समझ कर उठा ले गए। जबकि, डीवीआर नीचे के कमरे में लगा था और दो चोर चोरी करते हुए कैद हुए हैं। घटना की जानकारी शिवपुर थाने की पुलिस को दी गई है।
शिवपुर थाना के तरना क्षेत्र की शांति विहार कॉलोनी में दो तल के मकान में ग्राउंड फ्लोर में आभा यादव रहती हैं। बाकी के दोनों फ्लोर में किरायेदार रहते हैं। 20 दिन पहले वह दिल्ली में पढ़ रहे अपने बेटे व बेटी के घर गई हुई हैं। फर्स्ट फ्लोर में किराये पर रहने वाले सिंचाई विभाग के जेई अश्वनी कुमार राय ने बताया कि वह शनिवार शाम परिवार समेत गाजीपुर की शिवपुरी कॉलोनी स्थित अपने घर रक्षाबंधन मनाने गए थे। उनके पूर्व ऊपर रह रहे दोनों किरायेदार भी जा चुके थे। इसलिए वह मुख्य द्वार बंद करके चाबी पड़ोसी के घर दे गए थे।

उन्होंने कहा कि बगल के खाली प्लाट की ओर से दीवार फांद कर घर में घुसे चोरों ने अलमारी तोड़ी परंतु नकदी नहीं थी। चोर मात्र तीन जोड़ी पायल व तीन जोड़ी बिछिया ही ले जा पाए। उन्होंने बताया कि सोमवार की शाम 5:30 बजे जब वह वापस आए तो मुख्य द्वार का ताला खोलकर अंदर प्रवेश किए। उन्होंने देखा कि मकान मालकिन का दरवाजा खुला हुआ है। भाग कर ऊपर गए तो उनके कमरे का ताला भी टूटा हुआ था।
इस पर उन्होंने तत्काल पुलिस को व मकान मालकिन को सूचना दी। सेकंड फ्लोर में किराये पर रहने वाले यूनियन बैंक के मैनेजर आशीष उज्जवल ने फोन पर बताया कि वह यहां अकेले रहते हैं और रविवार की सुबह अपने गांव जमालपुर (बिहार) में बहन से राखी बंधवाने आए हैं। उनके कमरे से क्या चोरी हुआ, यह बता पाने में वह असमर्थ रहे।
सेकंड फ्लोर में ही किराये पर रहने वाले उत्कर्ष बैंक के मैनेजर जितेंद्र कुमार ने बताया कि पिछले 15 अगस्त को वह पत्नी और चार वर्षीय बच्चे को लेकर अपने गांव जौनपुर के लाइन बाजार गए थे। चोरी की सूचना पर वह वापस आए तो कमरे की अलमारी का लॉकर तोड़कर उसमें रखे एक लाख रुपये के मंगलसूत्र, दो जोड़ी कान की बाली, एक जोड़ी सोने का कान का झुमका, दो जोड़ी पायल, एक सोने की अंगूठी और 3500 रुपये गायब थे।