फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   many lakh Ram devotees accepted Swami Narayan Prasad in varanasi

Varanasi News: 1.5 लाख राम भक्तों ने ग्रहण किया स्वामी नारायण का प्रसाद, CM Yogi ने भी भेजा उपहार

Wed, 27 Mar 2024 11:36 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 27 Mar 2024 11:36 PM IST
सार

Varanasi News: मंदिर में 15 फरवरी से 15 मार्च तक अयोध्या में भंडारा चलाया गया था। भंडारे में वीवीआईपी, वीआईपी के अलावा मंत्री और विधायक सभी शामिल हुए। रोज भंडारे में दस हजार लोग प्रसाद ग्रहण करते थे। स्वामीनारायण मंदिर वड़ताल (गुजरात) के अन्नक्षेत्र शबरी के मार्गदर्शन में भंडारा शुरू किया गया था। 

विज्ञापन
many lakh Ram devotees accepted Swami Narayan Prasad in varanasi
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी स्थित स्वामी नारायण मंदिर की ओर से अयोध्या में आयोजित भंडारे में डेढ़ लाख रामभक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर की इस पहल का सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्वागत किया और होली का उपहार भेजकर मंदिर के महंत स्वामी प्रेम स्वरूप दास को बधाई दी है।
विज्ञापन


स्वामी नारायण मंदिर के महंत स्वामी प्रेमस्वरूप दास ने बताया कि 15 फरवरी से 15 मार्च तक अयोध्या में भंडारा चलाया गया था। भंडारे में वीवीआईपी, वीआईपी के अलावा मंत्री और विधायक सभी शामिल हुए। रोज भंडारे में दस हजार लोग प्रसाद ग्रहण करते थे। स्वामीनारायण मंदिर वड़ताल (गुजरात) के अन्नक्षेत्र शबरी के मार्गदर्शन में भंडारा शुरू किया गया था। 
विज्ञापन


इसमें गुजरात की संस्था आपा गीगा आश्रम सताधार के महंत विजय बापू, गुजरात के वड़ताल आश्रम संस्था के चेयरमैन देवप्रकाश स्वामी, महंत संत वल्लभदास स्वामी, प्रमुख संत नौतम प्रकाश स्वामी और श्यामवल्लभ स्वामी ने सहयोग किया। अयोध्या में भंडारा चलाने के बाद काशी लौटे महंत स्वामी प्रेमस्वरूप दास को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उपहार भेजकर होली की शुभकामना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed