फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Many lakh plants have dried up, forest department does not know

सूख गए कई लाख पौधे, वन विभाग को पता नहीं

Sun, 04 Jul 2021 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Many lakh plants have dried up, forest department does not know
कागज पर ही पौधरोपण अभियान चल रहा है। बीते एक साल में कई लाख पौधे सूख गए हैं। कुछ जानवर चर गए हैं। देखरेख के अभाव में पौधों का अता पता ही नहीं है। पिछले साल वन विभाग ने 10 लाख पौधे लगवाए। इनमें से कितने सूख गए इसकी जानकारी वन विभाग को नहीं है। प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया कि जितने पौधे लगाए जाते हैं। इनमें दस प्रतिशत पौधे सूख जाते हैं। कुछ जानवर चर जाते हैं। पिछले साल लगाए गए पौधे की स्थिति का सर्वे कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कितने पौधे बचे हैं।
विज्ञापन

कोरोना वॉरियर के नाम से लगेंगे पौधे
जिले के नोडल अधिकारी डा. देवेश चतुर्वेदी महाअभियान की शुरुआत करेंगे। वन विभाग कोरोना वॉरियर के नाम गढ़वाघाट में तीन हजार पौधे लगाएगा। वन विभाग ने पौधारोपण के लिए 170 स्थान चिह्नित किए हैं। स्थानीय लोगों को पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। प्रभागीय वनाधिकारी महावीर कौजालगी ने बताया कि वन विभाग की ओर से 5.65 लाख पौधे लगेंगे। पौधों की फोटोग्राफी करने को भी कहा गया है। ताकि बाद में सत्यापन में कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन

क्विक कैप्चर पर अपलोड करनी है फोटो, एप से होगी निगरानी
महापौधरोपण अभियान में आज मंडल में लगेंगे 1.25 करोड़ पौधे
वाराणसी में 26 सरकारी विभागों की मदद से 18 लाख पौधे लगाए जाएंगे
अमर उजाला ब्यूरो
वाराणसी। वन महोत्सव के तहत महापौधरोपण अभियान रविवार को चलाया जाएगा। वाराणसी मंडल में 1.25 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जिले में लगभग 18 लाख पौधरोपण होगा। इसमें ऑक्सीजन देने वाले और फलदार पौधों की संख्या अधिक होगी। पौधे लगाने के साथ ही जिओ टैगिंग भी की जाएगी। इसके लिए क्विक कैप्चर एप का इस्तेमाल होगा। मुख्य वन संरक्षक प्रमोद कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रदेश सरकार पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण का महाअभियान चला रही है। चार जुलाई को एक ही दिन में 1.25 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सुबह 6 से शाम 6 बजे तक जौनपुर, गाजीपुर, वाराणसी व चंदौली में पौधरोपण किया जाएगा। अभियान में 26 सरकारी विभाग भी हिस्सा लेंगे। अकसर पौधरोपण की सही संख्या को लेकर शंका बनी रहती है। सरकार ने इसका भी समाधान कर दिया है। मुख्य वन संरक्षक ने बताया कि सभी पौधों की जिओ टैगिंग होगी। सरकार ने क्विक कैप्चर नाम का एप जारी किया है। एप पर हर पौधे की फोटो खींचकर डालनी है। इसकी एक्यूरेसी तीन मीटर की है। आगे चलकर इस एप के माध्यम से पेड़ों की निगरानी भी करने की योजना है। वाराणसी मंडल में कुल 1.51 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य है। 1.25 पौधे 4 जुलाई को लगाने है। बचे 26 लाख पौधे पूरे जुलाई महीने में लगाए जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागों को मिला पौधरोपण का लक्ष्य
प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया कि वन विभाग द्वारा 5 लाख 65 हजार, ग्राम विकास विभाग द्वारा 5,44,385, कृषि विभाग द्वारा 1,03,729, उद्यान विभाग द्वारा 67,417, पंचायती राज विभाग द्वारा 60,756, राजस्व विभाग द्वारा 60,756, नगर विकास विभाग द्वारा 57,768, पर्यावरण विभाग द्वारा 41,500, रेशम विभाग द्वारा 16,441, उच्च शिक्षा विभाग द्वारा 8,831, रेलवे विभाग द्वारा 2,075, जल शक्ति विभाग द्वारा 3,752, लोक निर्माण विभाग द्वारा 4,565, पुलिस विभाग द्वारा 498, स्वास्थ्य विभाग द्वारा 3,884, पशुपालन विभाग द्वारा 3,486, उद्योग विभाग द्वारा 3,287, आवास विकास विभाग द्वारा 24,971, रक्षा विभाग द्वारा 6,225, सहकारिता विभाग द्वारा 2,490, प्राविधिक शिक्षा द्वारा 2,291, ऊर्जा विभाग द्वारा 3,752, उद्योग विकास विभाग द्वारा 1,394, माध्यमिक शिक्षा द्वारा 1,215, बेसिक शिक्षा द्वारा 1,215, श्रम विभाग द्वारा 1,096 एवं परिवहन विभाग द्वारा 1,096 सहित कुल 10,28,875 पौधे 4 जुलाई को एक दिन में रोपित किए जाएंगे।

ग्रामीण क्षेत्रों में यहां होगा पौधरोपण
सिंचाई विभाग द्वारा आराजीलाइन के संजोई, सेवापुरी के अमिनी, मनियारीपुर, पिंडरा में बाबतपुर, पंचायती राज विभाग द्वारा पिंडरा के वार, राजस्व विभाग द्वारा विकास खंड-बड़ागांव के कठिराव, अनेई, तड़सड़ा, बरहीकला, पिंडरा के फतेपुर, गजोखर, थाना, भानपुर, नेवादा, भई, बरवा, धरसौना, विकास खंड हरहुआ के पुआरी खुर्द, काशी विद्यापीठ के कंदवा, सेवापुरी विकासखंड के कपसेठी एवं ठठरा, बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा सेवापुरी के सकलपुर, ऊर्जा विभाग द्वारा आराजीलाइन के भतसार, काशी विद्यापीठ अंतर्गत शहर के 2 स्थानों, सेवापुरी के लालपुर, माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा बड़ागांव विकासखंड के कनियर, बरजी, सिंसवा, रसूलहा, पिंडरा के गंगापुर, चकरमा, कोरी, चिरईगांव के चिरईगांव के सथवा, अराजीलाइन के डगहरिया, रामसिंहपुर, कचनार, दरेखू, कोरऊत तथा सेवापुरी विकास खंड के चकलोला, गोराई, देईपुर, आवास विभाग द्वारा मां की भौमि, काशी विद्यापीठ विकास खंड अंतर्गत शहर के 2 स्थानों पर तथा लोक निर्माण विभाग विकासखंड बड़ागांव, चिरईगांव, पहड़िया, उमरहा, अंबा, जाल्हूपुर एवं वाराणसी के शहरी क्षेत्र में तथा विकास खंड चोलापुर के कैथी, चोलापुर एवं धरसौना सहित अन्य स्थानों पर विभागों द्वारा वृहद पौधरोपण कया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed