फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   many central ministers boost the battery of party workers in varanasi

वाराणसी में केंद्रीय मंत्रियों ने कार्यकर्ताओं की बैटरी चार्ज की,कचौड़ी- जलेबी का उठाया लुत्फ

Tue, 28 Feb 2017 04:32 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 28 Feb 2017 04:32 PM IST
विज्ञापन
many central ministers boost the battery of party workers in varanasi
भाजपा नेताओं ने नदेसर स्थित राम भंडार में कचौड़ी जलेबी और दही का स्वाद चखा। - फोटो : twitter
पीएम के संसदीय क्षेत्र की चार विधानसभाओं में रविवार को भाजपा का बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। शहर उत्तरी, दक्षिणी, कैंट और सेवापुरी विधानसभा क्षेत्रों में हुए कार्य  इसमें केंद्रीय मंत्रियों ने कार्यकर्ताओं में जीत के लिए जोश भरा।
विज्ञापन


इससे पहले केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेताओं ने रविवार को नदेसर स्थित राम भंडार में कचौड़ी जलेबी और दही का स्वाद चखा।

सभी ने एक स्वर में कहा कि जनता के बीच रहते हैं और उन्हीं के साथ खाते पीते हैं। कचौड़ी जलेबी का लुत्फ उठाने वाले केंद्रीय मंत्री में रविशंकर प्रसाद, जेपी नड्डा, संतोष गंगवार के अलावा राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव, महापौर रामगोपाल मोहले आदि रहे। 

विज्ञापन


बूथस्तर तक मजबूती के टिप्स दिए और विपक्षी दलों की रणनीति से एक कदम आगे रहने की बात कही। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भी भीड़ दिखाकर मंत्रियों को अहसास कराया कि अब वे भी पूरी तरह से चुनाव में जीत के लिए जुट गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि प्रदेश के विकास से ही देश का विकास होगा। जब कार्यकर्ता सम्मेलन में इतनी भीड़ है तो नि:संदेह आपको जीतने से कोई नहीं रोक सकता।
उन्होंने कहा कि इस संसदीय क्षेत्र पर सबकी नजर है। बूथ को मजबूत बनाने के साथ दक्षिणी प्रत्याशी नीलकंठ तिवारी के समर्थन में वोट करने की अपील की। 
टाउनहाल में आयोजित बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में बागपत सांसद सतपाल सिंह ने कहा कि देश को बचाना है तो भाजपा को मजबूत करना होगा। आपके सांसद और पीएम ने न केवल काशी का नाम ऊंचा किया बल्कि देश का नाम भी ऊंचा किया है। एक बूथ 20 यूथ को मजबूत कर अपनी जीत सुनिश्चित करें। 

विकास बनाम भ्रष्टाचार के बीच है चुनाव : महेंद्र नाथ पांडेय

many central ministers boost the battery of party workers in varanasi
मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय
मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि यह चुनाव विकास बनाम भ्रष्टाचारी, बेईमान और घोटालेबाजों के बीच है। जनता सपा सरकार के काले कारनामे से आजिज आ चुकी है।

हम कार्यकर्ताओं के बल पर चुनाव जीतेंगे। उन्होंने कैंट प्रत्याशी सौरभ श्रीवास्तव के समर्थन में वोट दिलाने की अपील की। 
निवेदिता शिक्षा सदन, महमूरगंज में आयोजित बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जनता पीएम नरेंद्र मोदी के साथ है।

मुख्य अतिथि राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा ने कहा कि सपा की सोच मुगलों जैसी है और इटली की सोच कांग्रेस की है। विशिष्ट अतिथि भाजपा कानपुर से छह बार के विधायक सतीश महाना ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। क्षे

धर्म के आधार पर बांटे गए बिजली कनेक्शन : पीयूष गोयल

many central ministers boost the battery of party workers in varanasi
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूश गोयल - फोटो : PTI
उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में धर्म के आधार पर बिजली कनेक्शन बांटे गए हैं। भारत का विकास तभी होगा जब प्रदेश का विकास होगा। प्रदेश सरकार केंद्र का सहयोग नहीं कर रही है।

विकास इनके एजेंडे में नहीं है। 1.60 करोड़ घरों में अब तक बिजली नहीं पहुंची। टकटकपुर और पंचक्रोशी में हुई सभा में केंद्रीय मंत्री ने उत्तरी विधायक रवींद्र जायसवाल के समर्थन में वोट करने की अपील की।

पन्ना प्रमुखों का कार्यकर्ता सम्मेलन पहड़िया मौर्य विहार कालोनी में हुई। इसमें सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त और अभिनेता रवि किशन ने कार्यकर्ताओं से जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया। 

भाजपा की सरकार बनने तक होली यहीं मनाऊंगा : रवि किशन

many central ministers boost the battery of party workers in varanasi
ravi kishan - फोटो : अमर उजाला
पंचक्रोशी चौराहे के पास हुई सभा में फिल्म अभिनेता रविकिशन ने कहा कि प्रदेश सरकार के पास कोई योजना नहीं है और न ही विकास में कोई योगदान। भाजपा की सरकार बनी तो उत्तर प्रदेश ‘उत्तम प्रदेश’ बनेगा।
सबका सम्मान होगा, महिलाओं की सुरक्षा होगी। मैं चुनाव तक बनारस में रहूंगा।

और सरकार बनने तक होली भी यहीं मनाऊंगा। इस मौके पर जगदीश त्रिपाठी, मनोज जायसवाल आदि शामिल रहे। 

many central ministers boost the battery of party workers in varanasi
बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में बोलते सतपाल सिंह - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्योग मंत्री कलराज मिश्र ने कहा कि सीएम अखिलेश जब अपने पिता के नहीं हुए तो जनता के क्या होंगे। राहुल और अखिलेश पर तंज कसते हुए कहा कि पंजा लुंज-पुंज और साइकल पंचर हो गई है। बसपा सुप्रीमो मायावती पर निशाना साधते हुए कहा कि वह तो भ्रष्टाचार की शिरोमणि हैं।
रविवार को सेवापुरी विधानसभा के गोराई में अपना दल (एस) और भाजपा गठबंधन के बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रदेश के मुखिया बलात्कारियों का संरक्षण कर रहे हैं। कहा कि सपा और कांग्रेस का गठबंधन अस्थाई है।

उन्होंने प्रत्याशी नीलरतन पटेल को विजयी बनाने की अपील की। अध्यक्षता त्रिभुवन नारायण उपाध्याय ने की। भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष डॉ. नरेंद्र पटेल, भासपा जिलाध्यक्ष रमेश राजभर, ज्ञानेश जोशी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed