वाराणसी: कोहरे का विमान सेवाओं पर कहर, हवा में कई चक्कर लगाने के बाद डायवर्ट, कई लेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मंगलवार की सुबह कम दृश्यता के चलते कई विमान प्रभावित हुए। कम दृश्यता के चलते ही बैंकॉक के विमान को बाबतपुर में न उतारकर कोलकाता डायवर्ट कर दिया गया।
इस दौरान काफी देर तक विमान बाबतपुर एयरपोर्ट परिसर में हवा में रहा। मौसम साफ हुआ तो दोपहर बाद कोलकाता से विमान दोबारा बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचा। इस तरह सुबह में अन्य कई विमान भी 3 से 4 घंटे विलंबित रहे। जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
इंडिगो एयरलाइंस का विमान 6ई 98 बैंकॉक से यात्रियों को लेकर वाराणसी के लिए उड़ान भरा और बाबतपुर एयरपोर्ट पर सुबह 8:45 बजे पहुंच गया। लेकिन एयरपोर्ट पर कम दृश्यता होने के कारण विमान एयरपोर्ट पर नहीं उतर सका। हवा में कई चक्कर घूमने के बाद भी विजिबिलिटी सामान्य नहीं हुई तो उसे कोलकाता के लिए डायवर्ट कर दिया गया। सभी यात्रियों को लेकर विमान कोलकाता एयरपोर्ट पर उतरा।
बाबतपुर एयरपोर्ट पर मौसम साफ होने पर दोपहर बाद विमान दोबारा पहुंचा। सुबह के समय अन्य कई विमानों को भी विलंब का सामना करना पड़ा। 6ई711 को कोलकाता एयरपोर्ट पर, दिल्ली से वाराणसी आने वाले इंडिगो एयरलाइंस विमान 6ई 2024 को दिल्ली एयरपोर्ट पर, 6ई916 को हैदराबाद में रोका गया था।
मौसम सामान्य होने के बाद यह सभी विमान दो से 3 घंटे विलंब से संचालित हुए। विमान विलम्ब से आये जिसके कारण जाने वाले विमान भी विलम्ब से गए। विमान विलंबित होने के चलते यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।